Vistaar NEWS

सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे रिंकू सिंह, CM योगी से लेना था लेटर, जानें वजह

Rinku Singh sarkari Naukri News

क्रिकेटर रिंकू सिंह

Rinku Singh News: क्रिकेटर रिंकू सिंह को सरकारी नौकरी मिल गई है. मंगलवार को CM योगी से नियुक्ति पत्र लेना था लेकिन वे नहीं पहुंचे. रिंकू सिंह की नियुक्ति खेल कोटे के तहत क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के पद पर हुई है. इस मौके पर सीएम योगी ने प्रदेश के कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया और 6 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए. जानें किन वजहों से रिंकू सिंह ज्वाइनिंग लेटर नहीं पहुंचे.

किसकी किस पद पर हुई नियुक्ति?

प्रवीण कुमार (पैरालंपिक ऊंची कूद) और राजकुमार पाल (हॉकी) को डीएसपी पद पर नियुक्त किया गया है. अजीत सिंह (पैरालंपिक भाला फेंक) और सिमरन (पैरालंपिक एथलेटिक्स) को जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया गया. जबकि प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी बनाया गया. रिंकू सिंह को भी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन वे नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. ये सभी नियुक्तियां खेल कोटे के तहत की गई हैं.

इन खिलाड़ियों को मिली पुरस्कार राशि

सीएम योगी ने पदक विजेताओं को पुरस्कार राशि भी वितरित की है. जिसके अनुसार विनय- गोरखपुर- पैरा पावरलिफ्टिंग- 40 लाख, विक्रांत बालियान- मेरठ- वुशु- 15 लाख, सागर दांगी- बागपत- शूटिंग- 15 लाख, दीपक कुमार- गाजियाबाद- पर्वतारोही- 15 लाख, ले.कर्नल भानु पाठक- गोरखपुर- पर्वतारोही- 15 लाख, तनुश्री पांडेय- लखनऊ- सॉफ्ट टेनिस- 14 लाख, ओम यादव- लखनऊ- सॉफ्ट टेनिस- 12 लाख, राजकुमार पाल- गाजीपुर- हाकी- 10 लाख, यश कुमार- आगरा- पैरा कैनोइंग- 10 लाख, मुस्कान यादव- प्रयागराज- सॉफ्ट टेनिस- 06 लाख, अभय़ सिंह- वाराणसी- कयाकिंग व कैनोइंग- 5 लाख, श्रवण कुमार- बागपत- शूटिंग- 3 लाख, यश तोमर- बागपत- शूटिंग- 2 लाख और ईशान खान- बागपत- शूटिंग को 2 लाख रुपए दिए गए हैं.

ये भी पढ़ेंः सीजफायर या जंग? पेंटागन मिडिल ईस्ट में हजारों सैनिक भेजने की तैयारी में, जानें ट्रंप का प्लान

इन खिलाड़ियों को मिले लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड

उत्तम सिंह- गाजीपुर- हॉकी, अभिजीत कुमार- प्रयागराज- जिम्नास्टिक, जोंटी कुमार- नोएडा- कुश्ती, यश कुमार- आगरा- पैरा केनौइंग और प्रवीण कुमार- नोएडा- पैरा एथलेटिक्स को लक्ष्मण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इसके साथ ही प्राची- सहारनपुर- एथलेटिक्स, तान्या चौधरी- बागपत- एथलेटिक्स, प्रगति केसरवानी- लखनऊ- पैरा टेबल टेनिस और वंतिका अग्रवाल- नोएडा- शतरंज को रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

Exit mobile version