Vistaar NEWS

TMC नेता के घर रेड, सोने का खजाना देख हैरान रह गई पुलिस, कैसे हुआ खुलासा?

Sabyasachi Dutta Gold Recovery Raid

टीएमसी नेता के घर में मिला 3 किलो सोना

Gold Found TMC Leader Sabyasachi Dutta House: पश्चिम बंगाल में जब से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की करारी हार और सत्ता से विदाई हुई. तब से टीएमसी के भ्रष्ट नेताओं पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. पुलिस ने टीएमसी के पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता की गिरफ्तारी करने के बाद उनके करीबी नेता टीना भौमिक साहा के घर पर रेड मारी, तो हैरान रह गई क्योंकि इस दौरान पुलिस को करीब 3 किलो से ज्यादा सोना मिला. फिलहाल, पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

कैसे हुआ खुलासा?

जानकारी के अनुसार, टीएमसी के पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता को पुलिस ने जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था. इस दौरान पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने नादिया जिला परिषद की सदस्य टीना भौमिक साहा का नाम लिया. टीना भौमिक को सब्यसाची का बेहद करीबी माना जाता है. इस दौरान पुलिस ने टीना के घर पर रेड मार दी.

3 किलो सोने का मिला जखीरा

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात विधाननगर उत्तर थाने की पुलिस ने नादिया जिले के नाजीरपुर में टीना के घर पर छापा मारा था. इस दौरान पुलिस की टीम ने टीन के घर के साथ-साथ उनके पिता कंचन भौमिक के घर पर भी रेड मारी थी. पुलिस ने रात करीब 3 बजे रेड मारी. जिसमें तलाशी के दौरान पुलिस को सोने का एक बड़ा जखीरा हाथ लगा. पुलिस ने 3 किलोग्राम सोना जब्त किया. जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है.

ये भी पढ़ेंः TMC पर बागी गुट का कब्जा! ममता बनर्जी को चेयरमैन पद से हटाया, अभिषेक बनर्जी को भी किया सस्पेंड

जब पुलिस ने टीना के घर पर रेड मारी, तब टीना भौमिक साहा और उसके पति घर पर नहीं थे. फिलहाल, पुलिस ने अब उन लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी है, जो सब्यसाची के करीबी रहे हैं.

Exit mobile version