युवक को दूसरी शादी करना पड़ा भारी, मंडप में पहुंची पत्नी ने दूल्हे को जमकर कूटा, जानें फिर क्या हुआ

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक शादीशुदा युवक चोरी-छिपे दूसरी शादी कर रहा था. इसी दौरान मौके पर पहुंची पत्नी ने पिटाई कर दी.
Sambhal Bride Vivad

संभल में शादी के फेरे ले रहे दूल्हे की पत्नी ने कर दी पिटाई

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक शादी-समारोह के दौरान उस दौरान हड़कंप मच गया. जब जयमाला के दौरान दूल्हे की पत्नी आ टपकी. पत्नी ने इस दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया. मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर शादी रुकवा दी. जानें क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, बहजोई कस्वा के मुहल्ला नया बाजार के रहने वाले अभिषेक की शादी करीब 3 साल पहले रेखा से हुई थी. रेखा असमोली थाना क्षेत्र के दुगावर की रहने वाली है. शादी के बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन बाद में दोनों के बीत कहासुनी होने लगी. आए दिन अनबन रहने लगी. अभिषेक ने इस दौरान रेखा को मायके भेज दिया. इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई.

चोरी से दूसरी शादी करने पहुंचा था दूल्हा

रेखा ने बताया कि अभिषेक ने कभी भी मायके से बुलाने नहीं आया और न ही बात करता था. अपना और अपने बच्चे का भरण-पोषण भी मायके में ही रहकर करना पड़ता है. जिसकी वजह से काफी दिक्कतों का समस्या करना पड़ रहा, लेकिन पति को जहां मदद करनी चाहिए, वहां पति दूसरी शादी रचाने पहुंचा था.

क्या था मामला?

अभिषेक की पत्नी होने के बावजूद दूसरी शादी रचाने के लिए पहुंचा था. लेकिन इसकी जानकारी किसी ने पत्नि को दो दी. दूल्हा बना अभिषेक शादी की सभी रस्मों को निभा रहा था. इसी दौरान मौके पर रेखा अपने भाई और कुछ लोगों के साथ पहुंच गई. यह देखते ही दूल्हा घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा. इस दौरान रेखा ने उसे पकड़कर पीट दिया और उसके साथ आए लोगों ने भी धुनाई कर दी. काफी देर तक हंगामेदार स्थिति बनी रही. हालांकि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया और बीच-बचाव किया.

ये भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंट हैं महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा? पति फरमान के दावे से पुलिस हैरान

पुलिस ने रुकवाई शादी की रस्में

काफी देर तक चले हंगामों के बाद विवाह की रस्में बीच में ही रुक गईं. मामला पुलिस तक पहुंच गया. पुलिस के मुताबिक, दूसरी शादी करने पहुंचे युवक की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है. फिलहाल, शादी की रस्में रोक दी गई हैं.

ज़रूर पढ़ें