धूमधाम से हुई संभल SP केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की रिंग सेरेमनी, बाड़मेर में होगी शादी, देखे Video
आईपीएस रिंग सेरेमनी
IPS Ring Ceremony: उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस की जोड़ी 29 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रही है. गुरुवार, 26 मार्च को राजस्थान में रिंग सेरेमेनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं, जो वर्तमान में यूपी के संभल में एसपी हैं. वहीं उनकी होने वाली पत्नी आईपीएस अंशिका वर्मा वर्तमान में बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात हैं. दोनों 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. इस आईपीएस जोड़ी की शादी की खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर भी रिंग सेरेमनी की फोटो और वीडियो वायरल हो रही है.
IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर से होगी. इसके लिए पूरा परिवार और खुद आईपीएस केके बिश्नोई शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं. 29 मार्च को 7 फेरे लेने के बाद 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसोर्ट में रिसेप्शन का आयोजन किया गया है.
एसपी साहिब इलाहाबाद के दामाद बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गए।
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) March 27, 2026
– IPS कृष्ण बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की रिंग सेरेमनी। pic.twitter.com/9jWypTcJEB
डांस करते नजर आई IPS जोड़ी
IPS जोड़ी के रिंग सेरेमनी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें केके विश्नोई और अंशिका वर्मा दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों को अंगूठी पहनाते भी देखा जा सकता है. इस दौरान दोनों के परिवार भी मौजूद हैं.
ये भी पढ़ेंः 10 दिनों तक ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर नहीं होंगे हमले, ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- समझौते के लिए गिड़गिड़ा रहा Iran
योगी आदित्यनाथ को भी दिया शादी का न्योता
संभल एसपी केके बिश्नोई ने अपने परिवार को साथ पहुंचकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शादी का निमंत्रण दिया है. केके बिश्नोई की कई बार योगी आदित्यनाथ तारीफ भी कर चुके हैं. संभल जिले से पहले केके बिश्नोई योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखनाथ में रहे हैं. वहीं अंशिका वर्मा मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं. अंशिका की पहचान तेज-तर्रार अधिकारियों के रूप में है. उन्होंने बरेली के कई बड़े मुद्दों को आसानी से हल किया है. फिलहाल, दोनों की शादी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. चारों ओर उनके रिंग सेरेमनी की वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं.