Vistaar NEWS

कौन हैं सम्राट चौधरी? जो बिहार में होंगे बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री, शाह ने कहा था- बड़ा आदमी बनाएंगे

Samrat Chaudhary CM of Bihar

बिहार के नए सीएम होंगे सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी बिहार को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. उनके सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है. बिहार के पहले बीजेपी पार्टी से मुख्यमंत्री होंगे. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया. सम्राट चौधरी राजभवन जाएंगे राज्यपाल सैयद अता हसनैन के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.

जेडीयू पार्टी से दो डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव और विजय चौधरी के नाम तय माने जा रहे हैं. वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राज्य सरकार का हिस्सा नहीं होंगे.

दो दशक तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार

इससे पहले नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को इस्तीफा सौंपा. नीतीश दो दशक तक बिहार के सीएम रहे. त्यागपत्र सौंपने से पहले उनके नेतृत्व में मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को आखिरी बैठक आयोजित की गई. इसमें वे भावुक नजर आए. इस दौरान उन्होंने कहा था कि मुझसे बिहार के लिए जितना हो सका, हमने किया. अब नई सरकार को भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके कहा था कि मैंने बिहार के लिए बहुत काम किया है.

बड़ा आदमी बनाएंगे – अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सम्राट चौधरी के बारे में कहा था कि इन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे. बिहार की तारापुर विधानसभा सीट पर प्रचार के दौरान अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट जी को जिताइए, मोदी जी इन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे. उनके इस बयान के बाद से ही सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की संभावना बढ़ गई थी.

ये भी पढ़ें: इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार का पहला रिएक्शन, बोले – बिहार के लिए बहुत काम किया, नई सरकार को मेरा पूरा समर्थन

सम्राट चौधरी का राजनीतिक करियर

Exit mobile version