इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार का पहला रिएक्शन, बोले – बिहार के लिए बहुत काम किया, नई सरकार को मेरा पूरा समर्थन

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है. उन्होंने कहा कि मैंने बिहार के लिए बहुत काम किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नई सरकार को मेरा समर्थन है.
Nitish Kumar (File Photo)

नीतीश कुमार(File Photo)

Nitish Kumar: बिहार में दो दशक तक मुख्यमंत्री रहने के बाद नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है. अब उनका पहला रिएक्शन सामने आया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने बिहार के लिए बहुत काम किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नई सरकार को मेरा समर्थन है.

‘महिलाओं और युवाओं के लिए काम किया’

पोस्ट में नीतीश कुमार ने लिखा कि आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए सरकार बनी थी. तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं. सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है. हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो. महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है.

‘बिहार और तेजी से विकसित होगा’

पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है. अगले पांच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है. इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा. बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है. इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नमन करते हैं. बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा.

ये भी पढ़ें: 20,000 रुपए वेतन का दावा फर्जी, हरियाणा से फेंक न्यूज फैलने के बाद नोएडा में हिंसा, CM कमेटी ने किया खुलासा

‘बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया’

नीतीश कुमार ने पोस्ट में आगे लिखा कि हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है. इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है. हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया. अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी. नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा. आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा.

ज़रूर पढ़ें