सीमा हैदर ने बेटे का नाम ‘भारत’ रखा, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! नामकरण को लेकर पूरा किस्सा भी सुनाया
बेटे के नामकरण संस्करण में सीमा हैदर ने 'कलश यात्रा' निकाली.
Seema Haider’s son name: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इसका कारण सीमा हैदर के बेटे का नाम है. दरअसल कुछ दिन पहले सीमा हैदर ने एक बेटे को जन्म दिया था. अब उन्होंने अपने बेटे का नाम भारत रखा है. नोएड स्थित घर पर उन्होंने गुरुवार को नामकरण संस्करण करवाया. इस मौके पर सीमा हैदर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें हिंदू धर्म के हिसाब से पूजा-पाठ करके बेहद खुशी हो रही है.
सीमा हैदर ने बताया कि क्यों बेटे का नाम भारत रखा?
सीमा हैदर ने बेटे के नामकरण को लेकर भी मजेदार किस्सा सुनाया है. सीमा ने कहा कि बेटे के नाम को लेकर हिंदू धर्म के मुताबिक पंडित जी से पूछा था. इसके बाद पंडित ने शास्त्रों के मुताबिक बताया कि बेटे का नाम ‘भ’ अक्षर से रखा जाना चाहिए. जिसके घर में चर्चा की गई और बेटे का नाम भारत रखा गया. बेटे का नाम रखने पर पूरा परिवार बेहद खुश है.
‘हिंदू धर्म बहुत खूबसूरत है’
सीमा हैदरा ने कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है. बहुत खुशी होती है. दूसरा बच्चा हुआ है. जिसका नाम भारत रखा है. हिंदू धर्म बहुत खूबसूरत है. त्योहार यहां पर प्यार बढ़ाते हैं. मुझे हिंदू होने पर गर्व होता है. पंडित जी ने ‘भ’ अक्षर से नाम रखने को कहा था. भारत से सुंदर नाम कोई हो ही नहीं सकता है. जब भी मैच होता है हिंदुस्तान को सपोर्ट करना मुझे बहुत अच्छा लगता है. भारत जब भी जीतता है तो मुझे खुशी होती है. भारत की जीत के लिए मैं प्रार्थना करती हूं. सभी लोग मुझे बहुत प्यार करते हैं. मुझे बहू मानते हैं और यहां मुझे बहुत सम्मान मिलता है.’
सिर पर कलश रखकर निकलीं सीमा हैदर
गुरुवार को नोएडा के रबूपुरा स्थित घर पर बेटे का नामकरण किया गया. इस मौके पर सीमा हैदर के साथ महिलाएं नाचती-गाती नजर आईं. इस मौके पर सीमा हैदर ने सिर पर कलश रखकर रस्म अदायगी की. सीमा सिर पर कलश लिए गलियों में चल रहीं थी. सीमा की इस ‘कलश यात्रा’ में उनके साथ बच्चे और महिलाएं भी थे.
बता दें सीमा हैदर ने 18 फरवरी 2026 को एक बेटे को जन्म दिया था. सचिन से ये उनका दूसरा बच्चा है. इसके पहले सीमा हैदर ने पिछले साल एक बेटी को जन्म दिया था.
ये भी पढे़ं: LPG सिलेंडर को लेकर अफवाह फैलाना पड़ेगा भारी, सरकार ने सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों को कार्रवाई के दिए निर्देश