LPG सिलेंडर को लेकर अफवाह फैलाना पड़ेगा भारी, सरकार ने सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों को कार्रवाई के दिए निर्देश
एलपीजी गैस एजेंसी
LPG Cylinder: मिडिल ईस्ट जंग की वजह से तेल-गैस की कमी दुनियाभर में देखने को मिल रही है. इसी बीच देखा जा रहा है कि LPG गैस को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें चलाई जा रही हैं, जिसकी वजह से आम लोगों में भय का माहौल बन जाता है और वे पैनिक हो जाते हैं. इन अफवाहों पर सख्ती लाने के लिए पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर चिंता जताई है. जानें सरकार ने क्या कहा?
LPG को लेकर उड़ रही अफवाहों पर सरकार ने चिंता जाहिर करते हुए साफ कहा कि अभी तक सिर्फ 17 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश कही नियमित रूप से प्रेस ब्रीफिंग कर रहे हैं. जो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त नहीं है. सरकार ने लोगों से इससे बचने की अपील की है. पेट्रोलियम सचिव नीरज मित्तल ने कहा कि कई इलाकों में एलपीजी गैस को लेकर अफवाहें और गलत जानकारी फैल रही हैं. जो सही नहीं है. इसकी वजह से लोगों में अनावश्यक डर पैदा हो रहा है और लोग एलपीजी को लेकर पैनिक हो रहे हैं.
सभी राज्यों को निर्देश दिए
उन्होंने सभी राज्यों से अपील की है कि वे संचार व्यवस्था को और मजबूत करें ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे. बड़े स्तर पर सभी राज्य प्रेस ब्रीफिंग या अन्य माध्यमों से सही जानकारी लोगों तक पहुंचाएं. अभी सिर्फ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, गुजरात, केरल, नागालैंड, ओडिशा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्य ही अमल कर रहे हैं. बाकि राज्य भी तुरंत एक्टिव हो जाएं.
ये भी पढ़ेंः प्रेमिका को देख फूट-फूटकर रोया किडनी बेचने वाला छात्र, खुद बताया क्यों बेची Kidney
सख्त कार्रवाई के निर्देश
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. साथ ही कहा कि इसको रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं. फिलहाल, अभी भी घरेलू गैस को लेकर लोगों के अंदर डर बना हुआ है और खरीदारी को लेकर पैनिक हो रहे हैं. सरकार भी इस पर लगाम लगाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी है.