Vistaar NEWS

Stock Market: जबरदस्त उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 700 अंकों की बढ़त, जानें निफ्टी का हाल

Share Market

शेयर बाजार

Share Market: शेयर बाजार में लगातार दो तीन दिनों तक गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अब अचानक से गिरावट थम गई. बुधवार को निफ्टी-सेंसेक्स दोनों की ओपनिंग उछाल के साथ हुई. सुबह 10 बजे निफ्टी 50 में करीब 200 अंक और सेंसेक्स में करीब 650 अंकों की बढ़त दर्ज की गई. यानी दोनों तेज रफ्तार की दौड़ लगाते नजर आए. कई शेयरों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिली है.

बुधवार को मार्केट खुलते ही शुरुआती कारोबार में जौमैटो की पेरेंट कंपनी Eternal समेत Maruti, ITC से लेकर BEL Share तक में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. इसके अलावा भी कई सेक्टर के शेयर ग्रीन में ट्रेड कर रहे हैं. कमोडिटी बाजार की बात की जाए, तो क्रूड ऑयल और गोल्ड में भी तेजी देखी गई है. यानी भारतीय शेयर बाजार के साथ ही कमोडिटी बाजार भी गुलजार है.

तेजी के साथ खुला मॉर्केट

मंगलवार की अगर बात की जाए, तो शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. मंगलवार को निफ्टी 50 की एक्सपायरी भी थी. लेकिन बुधवार को मार्केट अचानक उछाल के साथ ओपनिंग की है. सेंसेक्स की अगर बात करें, तो मंगलवार को 76,886 पर बंद हुआ, लेकिन आज ओपनिंग के साथ ही 77,000 के आंकड़े को पार कर गया. फिलहाल, अभी भी तेजी जारी है.

ये भी पढ़ेंः 9 सालों तक अमेरिका में की नौकरी, मुंबई में कलमा नहीं पढ़ा तो गार्ड पर चाकू से हमला, कितना पढ़ा-लिखा है आरोपी जुबेर अंसारी?

इंडिया विक्स डाउन और गिफ्ट निफ्टी में उछाल

निफ्टी 50 की अगर बात करें, तो करीब 10 बजे 200 अंको से ज्यादा उछाल दर्ज की गई है. यानी निफ्टी 50, 24200 के पार हो गई है. जबकि मंगलवार को निफ्टी 50 गिरावट के साथ 23,995 पर बंद हुई थी. इंडिया विक्स में आज गिरावट दर्ज की गई है. वहीं गिफ्ट निफ्टी पर तेजी देखी गई है. फिलहाल, मार्केट में अभी तेजी बरकरार है. इंडिया विक्स और गिफ्ट निफ्टी मार्केट की चाल को दर्शाते हैं.

Exit mobile version