Vistaar NEWS

‘बिरयानी खाओ लेकिन हिन्दू दुकानों से…’, सिलीगुड़ी में विवादित पोस्टर पर मचा बवाल

Siliguri Biryani Poster Controversy

सिलीगुड़ी में विवादित पोस्टर पर मचा बवाल

Controversial Poster Sparks Outrage: बंगाल के सिलीगुड़ी में हिंदू संगठनों द्वारा लगाए गए विवादित पोस्टर चर्चा में हैं. क्योंकि पोस्टर में हिंदुओं से हिंदू दुकानदारों से ही सामान खरीदने की अपील की गई है. कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें लिखा, ‘बिरयानी खाओ लेकिन हिंदू दुकानों से’, इस पोस्टर के बाद विपक्ष के नेताओं ने सत्ता पक्ष के नेताओं पर सवाल उठाए हैं. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सिलीगुड़ी में जगह-जगह विवादित पोस्टर लगने से विवाद की स्थिति बन गई है. जानकारी के अनुसार, इस पोस्टर को हिंदू जागरण मंच के द्वारा लगाया गया है. पहले पोस्टर में लिखा, ‘बिरयानी खाओ लेकिन हिंदू दुकानों से’, वहीं दूसरे पोस्टर पर लिखा, ‘हिंदू दुकानदारों से ही मांस खरीदें.’ इन पोस्टरों की बाद बंगाल में सियासत भी गरमा गई है. विपक्ष इन मु्द्दों को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है.

मंत्री के घर से बाहर लगे पोस्टर

ये पोस्टर न सिर्फ सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए हैं, बल्कि भारत नगर में तरुण तीर्थ क्लब द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा मैदान के ठीक सामने राज्य मंत्री शंकर घोष के घर के पास भी लगाए गए हैं. वहीं, पोस्टर लगाने वाले हिंदू जागरण मंच के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह हिंदू एकता को संदेश देने के लिए किया गया है.

ये भी पढ़ेंः जंतर-मंतर के बाद रामलीला मैदान भी ‘हाउसफुल’, प्रदर्शन के लिए 2.5 महीने की वेटिंग, फीस ₹1 लाख पार!

कांग्रेस नेता ने सरकार पर साधा निशाना

विवादित पोस्टर को लेकर कांग्रेस नेता अशोक भट्टाचार्य ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस धर्म के नाम पर नफरत फैलाती है. कोई क्या खाता है, कहां से सामान खरीदता है या नहीं खरीदता. हिंदू-मुस्लिम, बंगाली, बिहारी हो या मारवाड़ी यह सब उस व्यक्ति को तय करना है. अशोक भट्टाचार्य ने इन पोस्टर के जरिए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला.

Exit mobile version