Vistaar NEWS

हत्या से पहले सिया और चेतन का CCTV फुटेज आ गया सामने, पुणे के कैफे में बैठकर की थी प्लानिंग! Video

Pune Ketan Murder Case Update

हत्या से पहले सिया और चेतन का CCTV फुटेज भी आ गया सामने

Siya Chetan Planning Captured CCTV: पुणे के चर्चित केतन हत्याकांड ने हर किसी को हैरान कर दिया है. केतन की होने वाली पत्नी सिया ने इतने शातिराना अंदाज से हत्या को अंजाम दिया ताकि किसी को शक न हो, लेकिन कहते हैं कि चाहे कोई कितना भी बड़ा बदमाश हो. कानून से नहीं बच सकता. ठीक वैसा ही हुआ. फिलहाल, पुलिस ने केतन की होने वाली पत्नी सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, जो जांच को नई दिशा दे दी है.

पुलिस के मुताबिक, चेतन हत्याकांड के एक दिन पहले मुख्य आरोपी सिया और चेतन चौधरी ने पुणे के एक कैफे में मुलाकात की थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में 17 जून की शाम करीब 4 बजकर 35 मिनट पर दोनों एंट्री करते हैं. वहां पर लगभग दोनों एक घंटे बिताए और फिर करीब साढ़े 5 बजे बाहर निकल गए. हालांकि, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. लेकिन जांच एजेंसियों का दावा है कि यहीं पर बैठकर दोनों ने केतन के हत्या की साजिश रची थी.

अब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी जब्त कर लिया है. डिजिटल सबूतों और पूछताछ के आधार पर अधिकारियों का मानना है कि दोनों ने कैफे में बैठकर आगे की प्लानिंग की थी. इतना ही नहीं, अधिकारियों ने बताया कि सिया की जब गूगल हिस्ट्री निकाली गई तो उसने लोहागढ़ किले से संबंधित बहुत सारी जानकारियां जुटाई थी और वीडियो भी सर्च किए थे.

ये भी पढे़ंः ‘हत्यारों को फांसी हो, SDM को…,’ न्यायिक जांच के लिए पहुंचे रिटायर्ड जज से बोलीं भरत तिवारी की मां

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल, पुलिस सिया और चेतन के मोबाइल फोन, चैट रिकॉर्ड, इंटरनेट सर्च हिस्ट्री के आधार पर जांच कर रही है, ताकि इस हत्याकांड से जुड़े सबूत एकत्रित किए जा सकें. बता दें, चेतन की मौत 18 जून को हुई थी.

Exit mobile version