‘हत्यारों को फांसी हो, SDM को…,’ न्यायिक जांच के लिए पहुंचे रिटायर्ड जज से बोलीं भरत तिवारी की मां

Bharat Tiwari Encounter Case Justice: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो भी गलत होगा. उस पर कार्रवाई की जाएगी.
Bharat Tiwari Encounter Case Justice

भरत तिवारी की मां ने रिटायर्ड जज से क्या कहा?

Mother Demands SDM Punishment: बिहार के भोजपुर जिले का भरत तिवारी एनकाउंटर इन दिनों सुर्खियों में है. इस मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग का भी गठन किया गया है. न्यायिक जांच के लिए आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी के घर पहुंचकर उनके माता-पिता और परिजनों से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने उस स्थान का भी दौरा किया, जहां पर भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ था.

मामले को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो भी गलत होगा. उस पर कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने जांच के लिए सबसे ऊपर के आयोग का गठन किया है. जांच रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा कर रहे हैं. जांच के दौरान उनके साथ डीआईजी सत्यप्रकाश, भोजपुर के DM तनय सुल्तानिया, भोजपुर के SP राज समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद हैं.

क्या बोलीं भरत की मां?

रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से मुलाकात के बाद भरत तिवारी की मां ने बताया, उन्होंने मुझसे कहा कि आप लिखकर दीजिए क्या चाहती हैं, मैंने जज साहब से कहा कि मेरे बेटे को को जिस-जिस ने मारा है, उसे फांसी होनी चाहिए. जिस SDM का मेरे बेटे की हत्या में हाथ था वो भी उनके साथ आया था. मैंने उनके सामने कहा कि इसे फांसी दो. प्रशासन गुंडा है, गुंडे का एक ही इलाज है फांसी. मुझे कोर्ट पर विश्वास है. CBI जांच होनी चाहिए. वहीं भरत तिवारी के गांव पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत नहीं की.

ये भी पढ़ेंः ‘जो हुआ सही नहीं हुआ…’, भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में क्‍या-क्‍या बोले बाबा बागेश्वर

17 जून को हुआ था एनकाउंटर

बता दें, भरत तिवारी का एनकाउंटर 17 जून की सुबह हुआ था. एनकाउंटर के बाद परिजनों ने दावा किया कि सरेंडर करने के बाद भी पुलिस ने गोली मार दी. इसके बाद विवाद बढ़ गया. फिलहाल, न्यायिक जांच की जा रही है.

ज़रूर पढ़ें