Vistaar NEWS

बाबरी बिध्वंस की खबर सुनते ही रो पड़ीं थीं सोनिया गांधी, इंटरव्यू पर भड़की BJP

Sonia Gandhi

सोनिया गांधी (File Photo)

Sonia Gandhi Babri Masjid Statement: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बाबरी मस्जिद को लेकर ब्रिटिश अखबार द गार्जियन को एक इंटरव्यू दिया है. जिसमें बताया कि उन्होंने जब टीवी पर अयोध्या में मस्जिद को गिराए जाने की खबर देखा, तो रो पड़ीं. सोनिया गांधी के इस इंटरव्यू को लेकर भाजपा हमलावर है. भाजपा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सोनिया गांधी की बातों से स्पष्ट है कि बाबर तक भी कांग्रेस के दिल में था और आज भी वहीं है. पढ़ें सोनिया गांधी ने इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या कहा?

सोनिया गांधी ने द गार्जियन को दिए इंटरव्यू में बताया कि 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस को देखा तो आंखों में आंसू आ गए. उसी समय एहसास हो गया था कि अब देश में धर्मनिरपेक्षता की लड़ाई लंबी चलने वाली है. क्योंकि जिस धर्मनिरपेक्ष भारत के निर्माण का प्रयास महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और उनके सहयोगियों ने किया था, उसे ही बचाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ेगा. इस दौरान सोनिया गांधी ने कांग्रेस की गलतियों को लेकर भी अपनी बात रखी.

BJP ने साधा निशाना

सोनिया गांधी ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी कई मामलों में जरूरत से ज्यादा बेफिक्र रही. पार्टी की कुछ नाकामियों ने भाजपा और उसकी सख्त हिंदुत्व राजनीति के उभार में भूमिका निभाई. जो काफी लापरवाह रवैया रहा, इसका राजनीतिक असर भी पड़ा. सोनिया गांधी का जब यह इंटरव्यू पब्लिश हुआ तो भाजपा हमलावर हो गई और उन पर तीखा हमला बोला है.

क्या बोले सुधांशु त्रिवेदी?

सोनिया गांधी के इंटरव्यू में दिए गए बयानों के बाद भाजपा प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा साोनिया गांधी की बातों से यह तो स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस के दिल में आज भी बाबर है और कल भी बाबर था. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की दोहरी राजनीतिक रवैये का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस न केवल मुस्लिमों के साथ खड़ी रहती है, बल्कि मुस्लिम समुदाय के कट्टरपंथी तत्वों के साथ भी खड़ी दिखाई देती है. इस दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के पुराने कार्यों को लेकर भी तीखा हमला बोला.

Exit mobile version