गर्लफ्रेंड को कैंब्रिज के वर्सिटी रेस्‍टोरेंट ले गए थे राहुल गांधी,  पहली बार खुद बताया पूरा किस्सा

Belonging A Journey Of Love: सोनिया गांधी की बुक के विमोचन के दौरान राहुल ने अपनी पहली गर्लफ्रेंड को लेकर बात की. उन्‍होंने बताया कि वह उस रेस्‍टोरेंट में गए थे, जहां उनके माता पिता की पहली बार मुलाकात हुई थी. 
rahul gandhi

राहुल गांधी

Rahul Gandhi first girlfriend: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बुक ‘Belonging: A Journey of Love’ का औपचारिक व‍िमोचन सोमवार 16 नवंबर को किया गया. यह कार्यक्रम देश की राजधानी दिल्‍ली में आयोजित हुआ. जिसमें देशभर से कई नेता और कई राज्‍यों के सीएम शामिल हुए. यहां सोन‍िया गांधी और राहुल गांधी समेत कई लोगों ने इस बुक को लेकर अपनी बात रखी. खास बात यह है कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी पहली गर्लफ्रेंड का जिक्र किया. इस दौरान उन्‍होंने एक पुराना किस्सा भी सुनाया.

राहुल गांधी ने बताया कि मा-पापा की पहली मुलाकात को लेकर कहानियां सुनी थी. इनमें से एक किस्सा कैम्ब्रिज के वर्सिटी रेस्टोरेंट का भी था. जिसका जिक्र किताब में मां ने भी किया है. जब यह किस्सा कई लोगों से मैंने सुना तो मैं भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उस वर्सिटी रेस्‍टोरेंट में गया था. जब उनसे पूछा गया कि अब वो गर्लफ्रेंड किधर है, तो राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा- अब वह दोस्त हैं.

राहुल गांधी ने क्या बताया?

वर्सिटी रेस्टोरेंट जाने का फैसला इसलिए भी किया था क्योंकि हर किसी से इसको लेकर कुछ न कुछ सुन रखा था. राहुल ने बताया मैंने अपनी पहली गर्लफ्रेंड के कहा कि चलो वर्सिटी रेस्टोरेंट चलते हैं. मैं देखना चाहता था कि मेरे मम्मी-पापा कहां मिले थे. मैं बैठ गया. वे मेन्यू लाए, और मैंने कहा, मेरे मम्मी-पापा इस रेस्टोरेंट में मिले थे.

उसने मेरी तरफ देखा और कहा, ‘ओह, वे दोनों? मैं उन्हें जानता हूं. मैंने पूछा, ‘आप उनके बारे में क्या जानते हैं?’ उसने कहा, ‘अरे, वे दोनों… मुझे अच्छे से पता है कि आप किनकी बात कर रहे हैं.

राहुल ने कहा कि  सुनिए, अगर आप प्यार में पड़ना चाहते हैं, तो वर्सिटी रेस्तरां जाइए, लेकिन वहां कभी ‘चिकन चैसर’ मत खाइयेगा. राहुल ने सोनिया की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें शायद याद है कि यह बहुत शानदार था, जबकि खाना बहुत ही खराब था. राहुल ने वहां वही चिकन डिश ऑर्डर की, जो उनके माता-पिता अक्सर खाया करते थे.

राहुल बोले- एक ही बार लड़ मां-पापा

राहुल ने अपने प‍िता राजीव और मां सोनिया के रिश्ते की एक और खास बात शेयर की. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता को बहस करते तो देखा था, लेकिन दोनों को सिर्फ एक बार लड़ते देखा. उसके बाद मैंने कभी मां-पापा को लड़ते नहीं देखा था. संयोग से उस समय राजीव गांधी फोन पर कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात कर रहे थे.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें