Vistaar NEWS

संसद वाले दान पेटी के पैसे लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे सपा सांसद, कितने रुपए जुटाए?

SP MP

संसद वाले दान पेटी के पैसे लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे सपा सांसद

SP MP reaches Hanuman temple: संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी गठबंधन के कई सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में चंदा इकट्ठा किया था, जिसे आज गुरुवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर को दान कर दिया. इस दौरान करीब 2.15 लाख रुपए चंदा एकत्रित हो गया था, जिसे समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव, अवधेश प्रसाद और राजीव राय ने मॉनसून सत्र खत्म होने के बाद मंदिर का दौरा किया और इकट्ठा की गई रकम सौंप दी.

इस दौरान सांसदों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सभी विपक्ष के सांसद चंदा चोरी के मुद्दे पर चर्चा करना चाहते थे, लेकिन सरकार ने इस विषय को सदन में उठाने की अनुमति ही नहीं दी. इसके बावजूद हम लोग पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि संसद के भीतर और बाहर इन मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाते रहेंगे. बता दें, इस बार मॉनसून सत्र के दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला खूब उछला था.

1.57 लाख इकट्ठा हुआ चंदा

बता दें, मॉनसून सत्र के दौरान संसद परिसर के मकर द्वार के पास करीब दो सप्ताह तक दानपेटी रखी गई. इस दौरान वहां से गुजरने वाले ज्यादातर विपक्षी सांसदों ने चढ़ावा चढ़ाया. दानपेटी में राहुल गांधी से लेकर कई बड़े नेताओं ने दान किया. दानपेटी में जमा रकम बढ़ते-बढ़ते 2 लाख 15 हजार रुपए तक पहुंच गई. जिसे आज दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दान कर दिया गया.

ये भी पढ़ेंः यूपी में महिलाओं को मिलेंगे 50-50 हजार रुपए? चुनाव से पहले योगी सरकार कर सकती है ऐलान

हनुमान मंदिर में चढ़ावा चढ़ाया

दानपेटी में जमा रकम को सपा सांसदों ने रामभक्तों की आस्था से जुड़ा बताया. सांसदों ने कहा कि इस चढ़ावा को सही जगह पहुंचाना बहुत जरूरी है. इस दौरान सपा सांसदों ने तंज कसते हुए कहा कि अगर यह रकम राम मंदिर भेजी गई तो वहां भी इसके चोरी होने का खतरा है. यही वजह है कि सपा ने फैसला किया कि रकम को अयोध्या राम मंदिर भेजने के बजाय दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दान किया जाए.

Exit mobile version