राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने बंद की सुनवाई, निचली अदालत में चलेगा मामला

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 25 जून को 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. जिसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, मनीष यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ल, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्र का नाम शामिल है.
SC Hearing On Ram Mandir

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Supreme Court Closes Hearing: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था, जिसमें आज सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने संबंधित मजिस्ट्रेट (निचली अदालत) को कानून के मुताबिक आगे की कार्यवाही करने का निर्देश दिया. फिर सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर से जुड़ी याचिकाओं का निपटारा करते हुए मामले की सुनवाई बंद कर दी.

उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इस मामले में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है. सुप्रीम कोर्ट के सामने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि यूपी पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गहराई के साथ छानबीन कर रही है. जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी अपने कई रिश्तेदारों के खाते का उयपोग किए और भारी मात्रा में संपत्ति खरीदी. कई संपत्तियों में काले धन का इस्तेमाल किया गया.

निचली अदालत को सुनवाई के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान सॉलिसिटर जनरल की बातों को सुना और निचली अदालत को कानून के मुताबिक कार्रवाई करने को कहा. इसके साथ ही सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा, हमने आपको इजाजत दी है कि सिविल कोर्ट में जाकर अपनी बात रखें.

राम मंदिर मामले में SC की कार्रवाई समाप्त

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों पर कोई राय व्यक्त नहीं की. बल्कि निचली अदालत को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता की बातों को सुनें और उस पर कानून के तहत उचित कार्रवाई करे. फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अपनी कार्रवाई समाप्त कर दी है.

ये भी पढ़ेंः यूपी चुनाव में BJP का बिहार फॉर्मूला, अखिलेश-मुलायम के पुराने शासन को फिर बनाएगी बड़ा मुद्दा

8 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 25 जून को 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. जिसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, मनीष यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ल, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्र का नाम शामिल है. फिलहाल, अभी भी जांच जारी है और सभी आरोपी जेल में बंद हैं.

ज़रूर पढ़ें