SpiceJet flight AC failure: देश में इन दिनों लगातार हवाई सेवा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. आए दिन किसी न किसी एयरलाइंस में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. पिछले दिनों एयर इंडिया और अब स्पाइसजेट का मामला सामने आया है. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. मंगलवार को स्पाइजेट में उस समय अचानक लोगों को फ्लाइट में गर्मी गने लगी. लोगों ने इसकी शिकायत क्रू मेंबर से की. लेकिन कुछ भी नहीं हुआ.
फ्लाइट में हालात यह बने कि कई यात्रियों ने सांस लेने में तकलीफ और घुटन की शिकायत की. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को गर्मी के कारण काफी परेशानी हुई.
बताया जा रहा है कि फ्लाइट SG 105 में उड़ान से ठीक पहले तकनीकी समस्या सामने आई. केबिन का तापमान बढ़ने लगा और यात्री पसीने से परेशान हो गए. स्थिति बिगड़ने पर यात्रियों ने स्टाफ से विमान के दरवाजे खोलने और उन्हें बाहर निकालने की मांग की.
यात्री ने क्या बताया?
एक यात्री के मुताबिक, शिकायतों के बावजूद शुरुआती तौर पर उड़ान की तैयारी जारी थी. इसके बाद यात्रियों ने विरोध शुरू कर दिया. मामला बढ़ने पर विमान को वापस लाया गया और यात्रियों को बाहर निकाला गया. बाद में विमान में तकनीकी खराबी की पुष्टि हुई. इसके बाद फ्लाइट कैंसिल कर दी गई.
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल
इस घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें यात्री काफी परेशान नजर आ रहे हैं. घटना के बाद यात्रियों ने एयरलाइन की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए.
SpiceJet ने मामले पर खेद जताते हुए कहा कि 11 अगस्त को दिल्ली-पुणे उड़ान में आखिरी समय पर तकनीकी खराबी आई थी. यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई. उन्हें पुणे रवाना किया गया. एयरलाइन ने हुई असुविधा के लिए यात्रियों से माफी भी मांगी.
ये भी पढ़ें:‘हर सवाल का जवाब दूंगा…’, संसद गतिरोध पर गृहमंत्री शाह का पहला बयान, राहुल ने क्या कहा?
