‘हर सवाल का जवाब दूंगा…’, संसद गतिरोध पर गृहमंत्री शाह का पहला बयान, राहुल ने क्या कहा?
अमित शाह और राहुल गांधी
Amit Shah Statement: संसद का मॉनसून सत्र इस बार काफी हंगामेदार रहा है. विपक्ष की तरफ से लगातार मांग की जा रही थी कि नीट पेपर मामले और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मामले में गृहमंत्री को सामने आना चाहिए. विपक्ष की मांग थी कि पूरे मामले पर गृहमंत्री अमित शाह को जवाब देने चाहिए. यही वजह है कि विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा था.
संसद में गतिरोध पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पहला रिएक्शन सामने आया है.उन्होंने कहा है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन को चलने दे.
उन्होंने आगे कहा कि हम सदन में चर्चा के लिए तैयार हैं. विपक्ष अगर तैयार है तो हम आज दोपहर तीन बजे सदन में बोलने को तैयार हैं. शाह ने ये भी कहा कि विपक्ष चाहे तो आज तीन बजे से कल यानी गुरुवार तीन बजे तक चर्चा करेंगे. मगर विपक्ष तो पहले तैयार हो.
शाह के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पहले ये बताएं जंतर-मंतर पर छात्रों पर गोली किसने चलवाईं. उन्होंने कहा कि उनका भाषण सुनने में दिलचस्पी नहीं है.
मै हर सवाल का जवाब देने तैयार- शाह
अमित शाह ने कहा कि मैं आज दोपहर 3:00 बजे से बहस जारी रखने के लिए तैयार हूं. चाहे देर रात तक बैठना पड़े या कल दोपहर 3:00 बजे तक अगर स्पीकर इजाज़त दें तो मैं प्रश्नकाल को भी स्थगित करने के लिए तैयार हूं. मैं कल दोपहर 3:00 बजे तक चर्चा जारी रखने के लिए तैयार हूं.
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah says, "I want to tell the Opposition: submit a letter to the Speaker by 2:00 PM, we will start the discussion at 3:00 PM, and I will provide answers to everything by 3:00 PM tomorrow. There are established rules and procedures for… pic.twitter.com/Q8ZdZfvxdW
— ANI (@ANI) August 12, 2026
उन्होंने कहा कि मैं खुद पूरी चर्चा के दौरान मौजूद रहूंगा, हर बात के नोट्स लूंगा और हर बिंदु का जवाब दूंगा ताकि देश की जनता के सामने पूरा मामला साफ़ हो सके. ताकि सच्चाई पूरी तरह से सामने आ सके. अब विपक्ष को तय करना है कि वे चर्चा करना चाहते हैं या हंगामा करना चाहते हैं.
राहुल ने कहा कि सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष ने साफ़ तौर पर कहा है कि हमें अमित शाह का लेक्चर सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है. जब मैं ‘हम’ कहता हूं, तो मेरा मतलब देश की युवा पीढ़ी से है. छात्रों पर गोली किसने चलाई? छात्रों को कील लगी लाठियों से पीटने का आदेश किसने दिया?
#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi says, "The Opposition has clearly said that we are not interested in Amit Shah giving us a lecture. When I say 'we', I mean the younger generation of this country. Who shot the students? Who gave the order to beat up the students with… pic.twitter.com/2TSom00vLe
— ANI (@ANI) August 12, 2026
उन्होंने कहा कि क्या हमारे बच्चों पर गोली चलाने का आदेश अमित शाह ने दिया था? अगर उन्होंने ऐसा किया है, तो उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए. पिछले 20 दिनों से अमित शाह गायब हैं. भारत के गृह मंत्री में हिम्मत नहीं है. वे सदन में नहीं आ सकते.
ये भी पढ़ें:जेल में प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला फोन और पेन ड्राइव ,पूर्व पीएम देवगौड़ा के पोते की बढ़ सकती हैं मुश्किलें