Vistaar NEWS

Sun Pharma Share: भारत की सन फार्मा ने अमेरिका की इस कंपनी को खरीदा, रॉकेट बना शेयर

Sun Pharma Share

सन फार्मा कंपनी को अमेरिका ने खरीदने का किया ऐलान

Sun Pharma Share: भारत की एक फार्मा कंपनी ने अमेरिकी कंपनी ‘ऑर्गेनॉन’ को खरीद लिया है, जिसके बाद भारतीय शेयर बाजार में हलचल मच गई. फार्मा कंपनी ने जैसे ही ‘ऑर्गेनॉन’ को खरीदने का ऐलान किया, तो शेयर में सीधे उछाल देखने को मिली. पहले ही दिन सोमवार को करीब 7.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. हालांकि आज दूसरे दिन ही शेयर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया. यहां जानें सबकुछ.

देश की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मा (Sun Pharma) ने अमेरिकी कंपनी ‘ऑर्गेनॉन’ के साथ मेगा डील की है. यह अब तक सबसे बड़ा सौदा है, जिसने भारतीय फार्मा इतिहास के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

टॉप 25 कंपनियों में शामिल होगी सन फार्मा

इस डील के बाद सन फार्मा दुनिया की टॉप 25 दवा कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी. सन फार्मा ने अमेरिकी कंपनी ऑर्गेनॉन (Organon) के अधिग्रहण के लिए 11.75 अरब डॉलर यानी करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये की भारी-भरकम डील की है. जानकारी के मुताबिक, सन फार्मा 14 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर ऑर्गेनॉन की 100% हिस्सेदारी खरीदेगी. खरीदारी के बाद सन फार्मा का कुल रेवेन्यू लगभग 12.4 अरब डॉलर होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ेंः महंगा हो सकता है एलपीजी सिलेंडर, जानें बुकिंग और डिलीवरी को लेकर अपडेट्स

सोमवार को रॉकेट बने शेयर

जैसे ही यह खबर निवेशकों को पता चली, तो भारी-भरकम शेयर में खरीदारी हुई, जिसके बाद शेयर रॉकेट बन गए. मॉर्केट बंद होते तक करीब 7.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. हालांकि, दूसरे ही कारोबारी दिन शेयर में कोई खास कमाल नहीं दिखा. शेयर आज 0.16 प्रतिशत निगेटिव पर ओपेन हुआ.

Exit mobile version