Vistaar NEWS

48 घंटे में 22 झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई,  यहां बिना डिग्री क्लीनिक चला रहे तीन फर्जी डॉक्टर भी पकड़े गए

representative image

सांकेतिक तस्वीर

सचिन पुलिस ने बिना मान्य मेडिकल डिग्री के एलोपैथिक दवाइयों से मरीजों का इलाज करने वाले तीन फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की है. सूरत पुलिस और जिला पंचायत के स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने तीन अलग-अलग क्लीनिकों पर छापेमारी कर 71,220 रुपए की दवाइयां, इंजेक्शन, सिरप और चिकित्सा उपकरण जब्त किए.

सचिन पुलिस ने मेडिकल अधिकारियों की टीम के साथ वांझ गांव और सचिन क्षेत्र में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान अरुणकांति प्रफुल्लकुमार विश्वास (50) को पकड़ा गया. वह आकाश कॉम्प्लेक्स में हरि गुरूचंद नाम से क्लीनिक चला रहा था. वह 12वीं पास है और उसके खिलाफ वर्ष 2008 में भी फर्जी डॉक्टर का मामला दर्ज हुआ था. 

दूसरे आरोपी चंद्रेश कुमार गोलनाथ प्रजापति (37) के क्लीनिक का नाम ‘मानविक’ था. उसने बीएएमएस की की है. तीसरा आरोपी सुशांत तपस बिश्वास (31) सचिन के साईनाथ सुडा सेक्टर-3 में ‘बड़ी मां लक्ष्मी’ नाम से क्लीनिक चला रहा था. वह भी 12वीं पास है.

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की. पहले दिन एसओजी ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 9 फर्जी डॉक्टरों को पकड़ा था. दूसरे दिन 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः … जब बीमार मां को पूर्व CM ने सुनाई बांसुरी की धुन, खिला मां का चेहरा, भावुक Video Viral

Exit mobile version