Swara Bhasker Faces Backlash: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बयानों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार उन्होंने बयान किसी व्यक्ति को लेकर नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था वाले राम मंदिर पर दिया है. स्वरा भास्कर के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें स्वरा भास्कर ने बताया कि सु्प्रीम कोर्ट के 2019 के फैसले पर असहमति और निराशा जाहिर करते हुए मुस्लिम दोस्तों को मैसेज कर माफी मांगी थी. पढ़ें स्वरा भास्कर ने और क्या कुछ कहा?
स्वरा भास्कर ने बताया कि राम मंदिर पर जब सु्प्रीम कोर्ट का फैसला आया, तो मैं दुखी हो गई थी. क्योंकि मुझे ये फैसला अनफेयर लगा और मैं सोचने लगी कि ये क्या देश है. इस दौरान हमारे फोन की लिस्ट में जितने भी मुसलमान दोस्त थे. उन सभी को मैसेज किया और मांफी मांगी. इस दौरान उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान से लेकर फहाद अहमद तक से माफी मांगने की बात कही. इतना ही नहीं इस फैसले को लेकर उन्होंने बताया कि मैं इससे सहमत नहीं हूं और काफी शर्मिंदा हूं.
SWARA felt sorry for the Ram Janmabhoomi verdict.
— Āyudhika (@Ayudhika1310) September 16, 2026
We feel sorry for Swara.
She saw a court order.
We saw Ram.
Only Punyatmas can see Him. pic.twitter.com/zaJDX4GCS9
विवादित बयान पर हंगामा
स्वरा भास्कर का यह बयान जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं शुरू कर दीं. कई लोगों ने तो स्वरा भास्कर को पॉडकास्ट पर बुलाने वालों पर ही सवाल उठाए. वहीं स्वरा भास्कर के समर्थकों का कहना है कि हर किसी को अपने विचार रखने का अधिकार है. फिलहाल, स्वरा भास्कर इस बयान पर हंगामा शुरू हो गया है.
ये भी पढ़ेंः ’10 लाख मुआवजा…’, फाइनेंस कंपनी ने जबरन उठाई थी गाड़ी, अब SC ने दिया बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठाए थे सवाल
स्वरा भास्कर ने यह बयान साल 2019 में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर दिया है. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने विवादित जमीन पर राम मंदिर बनाने का फैसला दिया था. ऐसा नहीं है स्वरा भास्कर ने उस दौरान चुप्पी साधी थी. उस दौरान भी स्वरा भास्कर ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर सवाल उठाए थे. अब एक बार फिर राम मंदिर पर आए फैसले को लेकर विवादित बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
