तमिलनाडु में विजय की सरकार पर सस्पेंस! राज्यपाल ने क्यों कहा- 118 विधायक हैं जरूरी? DMK कर देगी खेला

Tamil Nadu Government Formation:तमिलनाडु में चुनाव नतीजे सामने आने के करीब 4 दिन बाद भी सरकार को लेकर सस्पेंस बरकरार है. राज्यपाल ने दूसरी बार डॉक्टर व‍िजय को 118 विधायकों का समर्थन लाने को कहा है. वहीं दूसरी तरफ डीएमके ने अपने सभी विधायकों को चेन्नई में रुकने का न‍िर्देश द‍िया है.
राज्यपाल से मुलाकात करते विजय

राज्यपाल से मुलाकात करते विजय

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में भले ही चुनाव नतीजों में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की हो, लेकिन सरकार बनाने को लेकर खींचतान जारी है. व‍िजय अब तक दो बार राज्य के गवर्नर से मुलाकात कर चुके हैं. इसमें उन्‍होंने 113 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था. हालांकि राज्यपाल की तरफ से साफ कहा गया कि 118 विधायकों का समर्थन लाइये. यही वजह है कि अब तक व‍िजय के सरकार बनाने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. वहीं दूसरी तरफ डीएमके ने अपने सभी विधायकों से  10 मई तक चेन्नई में रहने की बात कही है.

गुरुवार को डॉक्टर व‍िजय एक बार फ‍िर राज्‍य के राज्‍यपाल राजेंद्र अर्लेकर के पास पहुंचे थे. यहां उन्‍होंने 113 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था. हालांकि गवर्नर ने इस दावे को खारिज कर द‍िया है. राज्‍यपाल की तरफ से कहा गया कि बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों के हस्ताक्षर जरूरी हैं. दूसरी तरफ उनकी तरफ से यह भी आश्वासन दिया गया है कि वे किसी अन्य पार्टी को सरकार बनाने का निमंत्रण नहीं देंगे.

राज्यपाल ने फिर विजय थलापति से कहा कि तमिलनाडु में वो स्थिर सरकार चाहते हैं. इसलिए सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले 118 विधायक होने जरूरी हैं. कहा जा रहा है विजय थलापति कई छोटे दलों से संपर्क में हैं. वैसे तमिलनाडु की सियासी हलचल पर हर किसी की नजर है.

अन्य दलों का समर्थन जुटाने में जुटी टीवीके   

डॉक्टर व‍िजय को पहले ही कांग्रेस का समर्थन मिल चुका है. ऐसे में अब अन्य दलों जैसे  वामपंथी दलों, टीवीके   और आईयूएमएल को मनाने में जुट गई है. हालांकि अब तक व‍िजय के पास किसी भी दल की तरफ से कोई आश्वासन नहीं दिया गया है. यही वजह है कि अब तक सरकार को लेकर सस्पेंस बरकरार है.

DMK कर देगी खेला?

राज्‍य में चल रही खींचतान के बीच DMK पार्टी के सभी विधायकों को निर्देश दिया है कि 10 मई तक चेन्नई में रहें, पार्टी हित में होना बड़ा फैसला होने वाला है. राजनीतिक गलियारों में इस तरह की चर्चाएं भी हैं कि डीएमके और AIADMK मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती हैं. हालांकि अब तक किसी भी राजनीतिक दल की तरफ से इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.  

टीवीके को सरकार बनाने के लिए कितने विधायक चाहिए?

तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीट है. TVK के पास 108 सीटें हैं. विजय थलापति दो सीटों पर जीते हैं, इसलिए एक सीट छोड़ने पर ये आंकड़ा 107 रह जाएगा. ऐसे में कुल सीटें 233 होने पर भी बहुमत का आंकड़ा 117 हो जाएगा. कांग्रेस 5 विधायकों को समर्थन का ऐलान कर चुकी है. ऐसे में ये आंकड़ा अब 112 हो जाता है. मतलब विजय फिर भी 6 विधायकों की जरूरत होगी.

ये भी पढ़ें: CM मोहन यादव का आज दिल्ली दौरा, सीनियर लीडर्स से करेंगे मुलाकात, रात में पश्चिम बंगाल के लिए होंगे रवाना

ज़रूर पढ़ें