तमिलनाडु में फिर पलटेगा सत्ता का खेल? स्टालिन ने विजय सरकार को लेकर कर द‍िया बड़ा दावा

CM Vijay Government: तमिलनाडु सरकार को लेकर एक बार फिर सियासी अटकलबाजी तेज हो चली है. पूर्व सीएम स्टालिन ने दावा किया कि जल्द ही राज्य में सरकार बदल सकती है.
CM Vijay

सीएम व‍िजय

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई. मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की सरकार को लेकर विपक्षी दल डीएमके ने बड़ा दावा किया है. पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का कहना है कि राज्य में जल्द ही सत्ता परिवर्तन हो सकता है. इसके साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि राज्य में एक बार फ‍िर डीएमके दोबारा सरकार बनाएगी. उनके बयान के बाद फिर एक बार फिर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं.

दरअसल, सोमवार को डीएमके नेता केएन नेहरू के परिवार में आयोजित एक शादी समारोह में स्टालिन शामिल हुए थे. इस दौरान स्टालिन ने कहा कि आज भी कई लोग उन्हें मुख्यमंत्री और केएन नेहरू को मंत्री कहकर संबोधित करते हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास कोई सरकारी पद नहीं है, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री कहकर बुलाना बंद किया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि डीएमके जल्द ही सत्ता में वापसी करेगी.

स्टालिन का यह बयान ऐसे समय आया है, जब विजय सरकार के सामने राजनीतिक चुनौतियों की चर्चा हो रही है. हाल ही में मुख्यमंत्री विजय ने अपनी पार्टी तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) के विधायकों के साथ करीब तीन घंटे तक बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने विधायकों से अलग-अलग बातचीत भी की थी.

विजय को विधायकों की टूट का डर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में विधायकों को संभावित राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई थी. आशंका जताई गई थी कि विपक्षी दल सत्ता पक्ष के कुछ विधायकों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर सकते हैं. इसमें डीएमके और एआईएडीएमके का नाम भी सामने आया था. हालांकि, सरकार गिराने की किसी कोशिश को लेकर TVK की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

रिपोर्ट्स में यह भी चर्चा है कि विपक्ष विधानसभा में नए फ्लोर टेस्ट या अविश्वास प्रस्ताव की मांग कर सकता है. गौरतलब है कि 4 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद विजय सरकार को बहुमत साबित करने की चुनौती का सामना करना पड़ा था.

छह महीने पहले ही स्टालिन ने जताई थी आशंका

स्टालिन इससे पहले भी विजय सरकार के भविष्य पर सवाल उठा चुके हैं. अक्टूबर में उन्होंने कहा था कि जिस तरह से राज्य में राजनीतिक हालात बन रहे हैं, उससे सरकार का छह महीने तक टिकना भी मुश्किल हो सकता है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें