Vistaar NEWS

तमिलनाडु: विजय सरकार का विधायकों को खास तोहफा, सरकारी कार के साथ ये सुविधाएं भी मिलेंगी

थलपति विजय

थलपति विजय

Tamil Nadu Mlas Cars: तमिलनाडु की विजय सरकार अपने कामों और फैसलों को लेकर आए दिन चर्चा में बनी रहती है. अब इस बार सरकार ने अपने विधायकों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार के मुताबिक विधायकों की सुविधाओं को लेकर एक नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार राज्य के सभी विधायकों को सरकारी कार उपलब्ध कराने की योजना पर विचार किया जा रहा है. सबसे खास बात यह है कि यह सुविधा किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं होगी.

सरकार के नए प्रस्ताव के मुताबिक विधायकों को वाहन उपलब्ध कराने के अलावा उसके इस्तेमाल से जुड़े खर्च में भी सरकारी मदद दी जा सकती है. मतलब यह कि गाड़ी- पेट्रोल के अलावा भी अन्य खर्चे अब सरकार की तरफ से मिल सकते हैं. इसके अलावा ड्राइवर के लिए अलग से भत्ते का प्रावधान शामिल होने की बात सामने आई है.

किन लोगों को मिलेगा फायदा

विजय सरकार के इस फैसले के तहत उन विधायकों को फायदा मिल सकता है, जो सदन में पहली बार चुनकर पहुंचे हैं. यानी जो पहले से विधायक और मंत्री रह चुके हैं. उन नेताओं को इस स्‍कीम से दूर रखा जा सकता है. इस तरह के फैसले के पीछे की वजह भी बताई जा रही है.

नए विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार दौरे करने, लोगों से मिलने और सरकारी कामकाज से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए नियमित आवाजाही करनी पड़ती है

विधानसभा में पहले भी विधायकों के लिए बेहतर परिवहन सुविधा की मांग उठती रही है.इसी संदर्भ में सरकार की ओर से वाहन और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की योजना आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है.

विधायकों के लिए एक जैसी व्यवस्था का प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक प्रस्ताव को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि विधानसभा के अलग-अलग दलों के सदस्यों को समान सुविधा मिल सके.यानी सत्ता पक्ष के साथ विपक्षी दलों के विधायकों को भी इस व्यवस्था का लाभ मिलने की संभावना है.

हालांकि, योजना को लागू करने की अंतिम प्रक्रिया, वाहनों की खरीद, भत्ते की सटीक राशि और व्यवस्था कब से शुरू होगी, इस बारे में विस्तृत आधिकारिक जानकारी अभी सामने आना बाकी है.

क्या है सरकार का तर्क

सरकार का तर्क है कि बेहतर परिवहन सुविधा मिलने से विधायक अपने क्षेत्रों में ज्यादा आसानी से पहुंच सकेंगे. जनता से जुड़े कामों को अधिक प्रभावी तरीके से कर पाएंगे.दूसरी ओर, सरकारी वाहनों और भत्तों पर होने वाले खर्च को लेकर सार्वजनिक बहस भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें:अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सत्ता में लौटे तो महिलाओं के लिए फिर शुरू होगी समाजवादी पेंशन योजना

Exit mobile version