Vistaar NEWS

चाय की पत्तियां तोड़ी, सेल्फी खिंचाई… असम में अचानक चाय बागान पहुंचे PM मोदी का दिखा अलग अंदाज

PM Modi in a tea garden

चाय के बागान में पीएम मोदी

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम दौरे के दौरान चाय बागान का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने चाय बागान में काम कर रहीं महिला कामगारों से बातचीत की, सेल्फी ली और चाय की पत्तियां तोड़ी. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी अनुभव शेयर करते हुए फोटो पोस्ट की है. पीएम मोदी ने चाय को ‘असम की आत्मा’ बताया है.

PM मोदी इन दिनों चुनाव प्रचार के लिए असम दौरे पर हैं. जहां उन्होंने असम के डिब्रूगढ़ में चाय के बागान में घूमने के बाद सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए अपने अनुभव शेयर किए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि असम की चाय ने पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. इस दौरान उन्होंने चाय के वैश्विक महत्व पर भी बात की. पीएम मोदी ने असम दौरे को यादगार अनुभव बताया और कहा कि कई लोग चाय उद्योग की रीढ़ हैं.

कड़ी मेहनत और लगन ने असम का मान बढ़ाया: PM मोदी

पीएम मोदी ने चाय उद्योग से जुड़े योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन ने असम का मान बढ़ाया है. हमें चाय बागान के हर एक परिवार की कोशिशों पर बहुत गर्व है. उन्होंने आगे कहा कि चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाओं ने अपनी संस्कृति के बारे में बात की और फिर सेल्फी भी ली.

ये भी पढ़ेंः मायावती लखनऊ से शुरू करेंगी चुनावी शंखनाद, BSP के सामने चुनौतियों का ‘पहाड़’, बीजेपी ही नहीं, सपा भी राह का ‘रोड़ा’

असम में सबसे ज्यादा होती है चाय

बता दें, असम भारत का वह राज्य है. जो दुनिया का सबसे बड़ा चाय उत्पादक क्षेत्र माना जाता है. असम ने चाय के क्षेत्र में न सिर्फ अच्छी चाय दी है, बल्कि इस उद्योग में लाखों लोगों के रोजगार की व्यवस्था भी की है. इनमें सबसे ज्यादा रोजगार महिलाओं को मिला है. असम स्टेट पोर्टल के अनुसार, प्रदेश में हर साल करीब 630-700 मिलियन किलोग्राम चाय का उत्पादन करता है. जो पूरे भारत के कुल उत्पादन से करीब 50 प्रतिशत से ज्यादा है.

कब है चुनाव?

चुनाव आयोग के मुताबिक, असम की कुल 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है. जिसका परिणाम 4 मई को आएगा. वर्तमान में असम में एनडीए की सरकार है.

Exit mobile version