Tejashwi yadav on Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं. नीतीश कुमार ने खुद राज्यसभा जाने का ऐलान किया है. इसके साथ ही बिहार की राजनीति पूरी तरीके से गरमा गई है. सियासी बयानबाजी का दौरा शुरू हो चुका है. नीतीश के राज्यसभा जाने के ऐलान को लेकर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है. तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी ने उन्हें हाईजैक कर लिया है.
कहा था- भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं रहने देगी
आरेजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘चुनाव में जिस तरह से उनकी जीत हुई है, धनतंत्र की, मशीनतंत्र की जीत हुई है. नीतीश कुमार ने कहा है कि वो (राज्यसभा)सदन जाना चाहते हैं. हम शरुआत से इस बात को कहते रहे हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार को भाजपा के लोग मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देंगे. आज वो बात सच हुई है. जनआकांक्षाएं इस सत्ता परिवर्तन के खिलाफ हैं.’
#WATCH पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "चुनाव में जिस तरह से उनकी जीत हुई है, धनतंत्र की, मशीनतंत्र की जीत हुई है…नीतीश कुमार ने कहा है कि वो (राज्यसभा)सदन जाना चाहते हैं…हम शरुआत से इस बात को कहते रहे हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार को भाजपा के… pic.twitter.com/33v3ZhH3N7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
‘भाजपा ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया’
तेजस्वी यादव ने आगे कहा, ‘हमने नीतीश कुमार के साथ काम भी किया. अब विपक्ष में हैं. हम सब लोग जानते हैं कि 28 जनवरी 2024 को जब हम छोड़कर गए थे. नीतीश के पास उस समय भी कोई वाजिब वजह नहीं था. उस वक्त भी हम लोगों ने कहा था कि भाजपा JDU पार्टी को खत्म कर देगी. भाजपा ने पूरी तरीके से नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है. हमारी पूरी सहानुभूति नीतीश कुमार के प्रति है. चुनाव के दौरान भी घूम-घूमकर हम ये बात कहते थे.’
‘नीतीश कुमार को घोड़े पर चढ़ाया, फेरा किसी और के साथ करवाया’
तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा, ‘नीतीश कुमार को दूल्हा बनाकर घोडे़ पर चढ़ाया है. लेकिन फेरा किसी और के साथ करवाया जा रहा है. बीजेपी नहीं चाहती है कि कोई पिछड़ा समाज, आदिवासी समाज, अति पिछड़ा समाज, दलित आदिवासी समाज जो वंचितों की बात करता है. उसको भाजपा टिकने नहीं देना चाहती है. हम उड़ीसा, मध्य प्रदेश में भी देख चुके हैं. हर प्रदेश में भाजपा ऐसे सीएम चुनती है, जो रबर स्टैंप हो.’
ये भी पढे़ं: राज्यसभा की राह क्यों चले नीतीश कुमार? खुद बतायी वजह, सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं
