Vistaar NEWS

रेस्टोरेंट-होटल व्यापारियों के लिए राहत की खबर, सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई 20 % बढ़ाई

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

LPG cylinder supply increases: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण पूरी दुनिया में पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर चिंता है. भारत में भी खाड़ी देशों में चल रही जंग का असर दिख रहा है. इस बीच देश में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे से जुड़े कारोबार के लोगों के लिए बड़ी खबर है. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की 20 प्रतिशत ज्यादा सप्लाई का ऐलान किया है. केंद्र का यह आदेश 23 मार्च से लागू हो जाएगा.

सामुदायिक रसोई, रेस्टोरेंट को दी जाएगी प्राथमिकता

सरकार के इस फैसले के साथ ही राज्यों को मिलने वाली कुल सप्लाई प्री क्राइसिस लेवल(प्री क्राइसिस लेवल का मतलब है, जब देश में गैस संकट नहीं था) के लगभग 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. ने पत्र लिखकर सभी राज्यों को 20 प्रतिशत कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही इस आदेश मे कहा गया है कि इसमें सामुदायिक रसोई, रेस्टोरेंट, ढाबों, होटलों और इंडस्ट्रियल कैंटीन को वरीयता दी जाएगी. इसके साथ ही केंद्र ने प्रवासी मजदूरों को 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर मुहैया कराने के भी निर्देश दिए हैं.

फूड प्रोसेसिंग और डेयरी सेक्टर को भी मिलेगा फायदा

केंद्र के इस फैसले से फूड प्रोसेसिंग और डेयरी सेक्टर को भी फायदा मिलेगा. 20 प्रतिशत कमर्शियल सिलेंडर में बढ़ोत्तरी में सामुदायिक रसोई को भी प्राथमिकता दी गई है.

केंद्र सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में लगभग 13,479 मीट्रिक टन एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई की गई है. इनमें शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों को कुल सप्लाई का 50 प्रतिशत दिया जा रहा है.

सप्लाई को 100 प्रतिशत करने की योजना

सरकार ने कमर्शिल एलपीजी सिलेंडर की 20 प्रतिशत सप्लाई बढ़ाने का फैसला लिया है, जो कि 23 मार्च से लागू हो जाएगा. इसके साथ ही ये सप्लाई 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी. सरकार की योजना है कि अगर खाड़ी के देशों में स्थिति सुधरती है तो एलपीजी की सप्लाई प्री क्राइसिस लेवल के बराबर यानी पहले ही की तरह 100 प्रतिशत एलपीजी की सप्लाई की जाए.

बता दें कि एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी के लिए सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं. एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों में हजारों की संख्या में छापेमारी की जा रही है. इन छापेमारियों में लगभग डेढ़ हजार एलपीजी सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं.

ये भी पढे़ं: ‘समुद्री मार्ग खुले और सुरक्षित रहने चाहिए’, मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच PM मोदी ने ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों की निंदा की

Exit mobile version