कोई बना नाई, तो किसी ने बांधी आंखों पर पट्टी…बंगाल चुनाव में वोटर्स को लुभाते नजर आए प्रत्याशी

Bengal Politics: बीरभूम जिले के दुबराजपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल का रंग कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है. जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है.
Bengal Politics

बंगाल चुनाव में TMC-BJP प्रत्याशियों ने किया अनोखा प्रचार

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ 1 महीने का ही समय बचा है. ऐसे में सभी दलों ने पूरे दमखम के साथ तैयारियां शुरू कर दी है. लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में कई ऐसे नेता हैं, जो अनोखे रंग में प्रचार-प्रसार करने में जुटे हैं. अनोखे चुनाव प्रचार को लेकर सुर्खियों पर हैं. वहीं, लोग भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

क्या है मामला?

दरअसल, बीरभूम जिले के दुबराजपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल का रंग कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है. जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. जहां एक ओर टीएमसी के प्रत्याशी नरेश चंद्र बाउरी ने ईद के एक कार्यक्रम के दौरान आंखो पर पट्टी बांधकर हाथों में डंडा लेकर पारंपरिक हांडी फोड़ खेल में भाग लिया और दावा किया कि इसी तरह से भाजपा को चुनाव में हराया जाएगा, तो वहीं भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक अनुप कुमार साहा भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान एक व्यक्ति की दाढ़ी बनाई, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आंखों में पट्टी बांधकर BJP को हराने का दावा

ईद के मौके पर जब टीएमसी उम्मीदवार नरेंश चंद्र बाउरी का दावा करते हुए वीडियो सामने आया कि आंखों में पट्टी बांधकर भाजपा को हराया जाएगा, तो इसकी चर्चा तेज हो गई. भाजपा उम्मीदवार ने भी इस प्रतिक्रिया दी और कहा कि आंखों पर पट्टी बांधकर भाजपा को हराया नहीं जा सकता है. भापजा प्रत्याशी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए टीएमसी नेता लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं. हालांकि भाजपा प्रत्याशी के बयानबाजी के बाद चर्चा तेज हो गई है.

ये भी पढ़ेंः LPG संकट के बीच राहत भरी खबर, US से मंगलुरु पोर्ट पहुंचा ‘पिक्सिस पायनियर’

BJP प्रत्याशी बने ‘नाई

टीएमसी उम्मीदवार के अनोखे प्रचार के बाद भाजपा प्रत्याशी भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने भी अनोखे अंदाज में नाई की भूमिका निभाई. जब प्रचार के लिए गए, तो एक व्यक्ति की उन्होंने दाढ़ी बनाई. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बंगाल चुनाव में प्रचार की अभी तो यह शुरुआत है. अब देखना यह होगा कि उम्मीदवार प्रचार-प्रचार के लिए कितने अनोखे तरीके ढूंढ़ निकालेंगे. फिलहाल, 23 और 29 अप्रैल 2026 को मतदान है. जिसकी गणना 4 मई को की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें