Vistaar NEWS

जब एक ही फ्लाइट में उद्धव ठाकरे और CM फडणवीस, संजय राउत भी दिखे, महाराष्ट्र में अटकलों का दौर शुरू

Uddhav Thackeray, CM Devendra fadnavis, Sanjay Raut And Aditya Thackeray Mumbai to Nagpur Flight

उद्धव ठाकरे, सीएम देवेन्द्र फडणवीस, संजय राऊत और आदित्य ठाकरे मुंबई से नागपुर फ्लाइट जाने वाली फ्लाइट में एक साथ दिखे.

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई से नागपुर की हवाई यात्रा कर रहे थे. इस दौरान विमान में शिवसेना (UBT) के मुखिया उद्धव ठाकरे भी अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ दिखाई दिए. दोनों नेता अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे हैं, लेकिन एक ही विमान में सवार हैं. एक ही विमान में सवार दोनों नेताओं की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

जानकारी के मुताबिक, उद्धव ठाकरे विमान में सवार होकर बागी सांसदों के इलाके में होने वाली अपनी रैली के लिए जा रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री फडणवीस वीकेंड में अपने गृह नगर नागपुर जा रहे हैं. लेकिन इस तस्वीर ने सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गई. हालांकि, भाजपा ने इसे सामान्य घटना बताया है.

इस दौरान विमान में उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे, सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ ही संजय राउत भी सफर करते दिखाई दिए. दोनों नेता भले ही राजनीति में एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हों, लेकिन जब सामने मुलाकात होती है, तो दृश्य कुछ और ही होता है. जब फ्लाइट पकड़ने के लिए दोनों नेता एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्होंने न केवल एक-दूसरे का अभिवादन किया बल्कि हाथ भी मिलाया.

ये भी पढ़ेंः ‘व‍िधायक-सांसद के बाद अब ऑफ‍िस की बारी…’, उद्धव ठाकरे के सामने आ गई और बड़ी मुसीबत

फिलहाल, इस मुलाकात ने महाराष्ट्र की राजनीतिक हलचल तेज कर दी है. भाजपा एमएलसी प्रताप लाड ने दोनों नेताओं की मुलाकात पर कहा, राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं, दुश्मन नहीं. दोनों दिग्गजों के व्यक्तिगत काफी अच्छे संबंध हैं. एमएलसी ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा, मुझे तो उद्धव ठाकरे को कमर्शियल फ्लाइट में यात्रा करते हुए आश्चर्च हुआ. जबकि सीएम फडणवीस अक्सर इसी फ्लाइट से यात्रा करते हैं.

Exit mobile version