‘बंगाल के सभी मदरसों में वंदे मातरम जरूरी…’, सुवेंदु सरकार का नया फरमान
सीएम सुवेंदु अधिकारी
Bengal Government: बंगाल के नए सीएम सुवेंदु अधिकारी जब से सत्ता संभाले हैं. ताबड़तोड़ कई बड़े फैसले ले रहे हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर उन्होंने दो बड़े फैसले लिए हैं, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. सुवेंदु अधिकारी इससे पहले ममता बनर्जी के कई फैसले पलट चुके हैं. जानें सुवेंदु अधिकारी ने ऐसा क्या फरमान सुनाया?
सुवेंदु सरकार ने अब से बंगाल में संचालित सभी सरकारी और प्राइवेट मदरसों पर ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य कर दिया है. सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए आदेश दिया, जिसमें लिखा कि सभी मदरसों में प्रार्थना के दौरान वंदे मातरम गाना पड़ेगा. यह अनिवार्य है. प्रदेश के मदरसा शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किया है. सुवेंदु सरकार का यह आदेश सभी मदरसों यानी सरकारी मॉडल मदरसे, सहायता प्राप्त मदरसे, मंजूर MSKS, मंजूर SSKS और मान्यता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त मदरसे में लागू होगा.
सरकारी कर्मचारियों को मीडिया पर बयानबाजी पर रोक
सुवेंदु सरकार ने सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य के साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए भी एक आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक, अब सरकारी कर्मचारी बिना परमिशन के मीडिया में बयानबाजी नहीं दे सकते हैं. अखबारों और टीवी चैनलों पर बोलने पर पाबंदी रहेगी. इसके साथ ही बिना अनुमति के लिखने पर भी रोक लगाई गई है. इस आदेश का पालन सभी सरकारी स्कूल-कॉलेजों के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को करना अनिवार्य रहेगा.
ये भी पढे़ंः दिल्ली में आज से थम जाएंगे वाहनों के पहिए, 3 दिनों तक हड़ताल का ऐलान, जानें किन मांगों पर अडे़ ड्राइवर
शिक्षा विभाग ने जारी किया था आदेश
‘वंदे मातरम’ की अधिसूचना को 13 मई की शाम प्रदेश के शिक्षा विभाग ने जारी किया था. जिसे अब बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अधिसूचना को शेयर किया है. फिलहाल, सुवेंदु अधिकारी के इस फैसले की देशभर में खूब चर्चा हो रही है.