Vistaar NEWS

गंगा और पूर्वांचल के बाद एक और एक्सप्रेसवे की सौगात, MP, UP और बिहार को दिल्ली से जोड़ेगा, जानें खासियत

MP-UP New Highway

MP-UP की नई लाइफलाइन बनेगा यह एक्सप्रेसवे

UP New Expressway: उत्तर प्रदेश को गंगा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बाद एक और नया एक्सप्रेसवे जल्द मिलने वाला है. जो यूपी को मध्य प्रदेश, बिहार और दिल्ली से जोड़ेगा. एक्सप्रेसवे का नाम ‘विंध्य एक्सप्रेसवे’ रखा गया है, जो लगभग सफर में लगने वाले समय को आधा कर देगा. यहां जानें एक्सप्रेसवे से जुड़ी सभी जानकारी.

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) द्वारा तैयार किए जा रहे. इस हाई-स्पीड कॉरिडोर के बनने से सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि एमपी के रीवा, सीधी और सतना वालों को भी काफी लाभ मिलेगा. समय घटकर सिर्फ आधा रह जाएगा. अब सड़क मार्ग से विंध्य के लोग सिर्फ 8 से 9 घंटे में दिल्ली-एनसीआर का सफर कर पाएंगे.

एक्सप्रेसवे की खासियत?

ये भी पढ़ेंः KG से लेकर PG तक की पढ़ाई फ्री, ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला

4 राज्यों को जोड़ेगा एक्सप्रेसवे

विंध्य एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया है. अगर यह गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट हो जाता है, तो एमपी, यूपी और बिहार के लोगों की दिल्ली से सीधी कनेक्टविटी हो जाएगी. इस एक्सप्रेसवे को भले ही यूपी सरकार बना रही है, लेकिन यह भविष्य में चारों राज्यों को कनेक्ट करेगा. इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद विंध्य क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी.

Exit mobile version