KG से लेकर PG तक की पढ़ाई फ्री, ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला

Odisha Free Education: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के अनुसार, प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में किंडरगार्टन (KG) से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट (PG) तक की पढ़ाई पर कोई पैसे नहीं देने होंगे, यानी ओडिशा में पूरी पढ़ाई मुफ्त होगी.
KG to PG Free Education in Odisha

ओडिशा में केजी से पीजी तक फ्री पढ़ाई

Odisha Free Education: ओडिशा सरकार ने छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया है. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के अनुसार, प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में किंडरगार्टन (KG) से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट (PG) तक की पढ़ाई पर कोई पैसे नहीं देने होंगे, यानी ओडिशा में पूरी पढ़ाई मुफ्त होगी. ओडिशा सरकार के इस फैसले से देश के सभी राज्यों को बड़ा मैसेज जाएगा. फिलहाल, इस पहल की हर कोई तारीफ कर रहा है.

ओडिशा सरकार के इस फैसले से प्रदेश के सभी छात्रों की आर्थिक बचत तो होगी ही. इसके साथ ही शिक्षा को लेकर जागरूकता भी बढ़ेगी. अगर कोई बच्चा पैसों की तंगी या आर्थिक स्थिति की वजह से पढ़ाई नहीं कर पाता तो अब वह भी पढ़ सकेगा. मुफ्त पढ़ाई का ऐलान ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान किया.

सीएम ने मुफ्त शिक्षा देने का किया ऐलान

दरअसल, सीएम मोहन चरण माझी ने ओडिशा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की थी, जिसमें उन्होंने छात्रों के लिए मुफ्त शिक्षा को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा को पूरी तरह से मुफ्त बनाने और सभी के लिए आसान करने के लिए यह फैसला लिया गया है.

ये भी पढे़ंः देश में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93% हुई, आम आदमी की जेब पर सीधा असर

मुफ्त शिक्षा देने वाला पहला राज्य बना ओडिशा

सीएम के अनुसार, इस फैसले से प्रदेश के युवाओं का भविष्य मजबूत होगा और उनके विकास में मदद मिलेगी. ओडिशा ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां शिक्षा बिल्कुल मुफ्त मिलेगी. हालांकि, ओडिशा के अलावा केरल भी मुफ्त शिक्षा को लेकर तैयारी कर रहा है. लेकिन अभी कोई फाइनल निर्णय नहीं लिया गया है. लेकिन संभावना है कि जल्द ही यहां मुफ्त शिक्षा का नियम लागू हो सकता है. फिलहाल, ओडिशा सरकार के इस फैसले की हर कोई तारीफ कर रहा है.

ज़रूर पढ़ें