Vistaar NEWS

तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 16 की मौत, कई घायल

ब्‍लास्‍ट के बाद बचाव कार्य में लगीं कई टीमें

Virudhunagar Factory Blast: तमिलनाडु में एक तरफ जहां चुनावी प्रचार जोर पकड़ रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ एक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख द‍िया है. तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. फायर एंड रेस्क्यू विभाग के अनुसार हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही 6 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

पटाखा फैक्‍ट्री में धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतों में भी दरारें पड़ गईं. मौके पर दमकल, पुलिस और राहत टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं. मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है. फिलहाल इस विस्फोट के होने के पीछे की वजह के बारे में जानकारी नहीं मिली है.

सीएम स्‍टाल‍िन ने जताया दुख

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं. उन्होंने मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल भेजने और जिला प्रशासन को हर जरूरी मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.

आग पर आंशिक रूप से काबू पा लिया गया. बाद में पुलिस और दमकल कर्मियों ने इमारत के अंदर फंसे मजदूरों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. इसके साथ ही मृतकों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए अस्‍पताल भेज दिया गया है. जिस समय ये हादसा हुआ उस समय कंपनी लगभग 30 कर्मचारी काम कर रहे थे.

फैक्ट्री में अचानक हुए ब्लास्ट से इलाके में मातम का माहौल है. कुछ दिनों पहले भी इसी इलाके में ब्लास्ट की एक घटना सामने आई थी. लगातार हो रही इस तरह की ब्‍लास्‍ट की घटनाओं के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सैटेलाइट फोन मिलने से हड़कंप, हिरासत में लिए गए 2 अमेरिकी नागरिक

Exit mobile version