तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 16 की मौत, कई घायल
ब्लास्ट के बाद बचाव कार्य में लगीं कई टीमें
Virudhunagar Factory Blast: तमिलनाडु में एक तरफ जहां चुनावी प्रचार जोर पकड़ रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ एक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. फायर एंड रेस्क्यू विभाग के अनुसार हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही 6 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.
पटाखा फैक्ट्री में धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतों में भी दरारें पड़ गईं. मौके पर दमकल, पुलिस और राहत टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं. मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है. फिलहाल इस विस्फोट के होने के पीछे की वजह के बारे में जानकारी नहीं मिली है.
#WATCH | Tamil Nadu: A massive explosion occurred at a firecracker factory in Kattanarpatti near Virudhunagar. 16 people died and 6 were injured; visuals from the spot
— ANI (@ANI) April 19, 2026
(Video source: Fire and Rescue Department) https://t.co/Ue6GyKMYBy pic.twitter.com/tGPYxZf1Yw
सीएम स्टालिन ने जताया दुख
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं. उन्होंने मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल भेजने और जिला प्रशासन को हर जरूरी मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.
Tamil Nadu CM MK Stalin tweets, "…My deepest condolences to the families of those who lost their lives. I have requested the Ministers K.K.S.S.R. Ramachandran and Thangam Thennarasu to rush to the scene immediately to expedite and monitor the rescue operations…" pic.twitter.com/cp4ABPgCL0
— ANI (@ANI) April 19, 2026
आग पर आंशिक रूप से काबू पा लिया गया. बाद में पुलिस और दमकल कर्मियों ने इमारत के अंदर फंसे मजदूरों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. इसके साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. जिस समय ये हादसा हुआ उस समय कंपनी लगभग 30 कर्मचारी काम कर रहे थे.
फैक्ट्री में अचानक हुए ब्लास्ट से इलाके में मातम का माहौल है. कुछ दिनों पहले भी इसी इलाके में ब्लास्ट की एक घटना सामने आई थी. लगातार हो रही इस तरह की ब्लास्ट की घटनाओं के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सैटेलाइट फोन मिलने से हड़कंप, हिरासत में लिए गए 2 अमेरिकी नागरिक