Vistaar NEWS

कभी नहीं करेंगे हमला… भारत-पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर PAK राजदूत ने की जमकर तारीफ, जानें क्या कहा

India Pakistan Relation

पाकिस्तानी राजदूत

India Pakistan Relation: भारत की ताकत का लोहा अब पाकिस्तान भी मानने लगा है. भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला पाकिस्तान भी अब तारीफ करते नजर आने लगा है. यानी अब पाक के सुर बदलने लगे हैं. पाकिस्तान के राजदूत फैसल नियाज तिरमिजी ने एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु सुरक्षा रिकॉर्ड काफी अच्छा है. दोनों देशों ने एक-दूसरे की परमाणु सुविधाओं पर हमला ना करने की पारस्परिक गारंटी दी है. उन्होंने यह बात मिडिल ईस्ट में शुरू जंग को लेकर कही.

पाकिस्तानी राजदूत फैसल नियाज ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि पश्चिम एशिया में वर्तमान संघर्ष को देखते हुए गारंटी का बहुत महत्व है. भारत और पाकिस्तान के बीच का इतिहास रहा है कि दोनों के बीच हमेशा गारंटी रही कि एक-दूसरे की परमाणु सुविधाओं पर हमला नहीं करेंगे.

ट्रंप को लेकर क्या बोले पाकिस्तानी राजदूत

पाकिस्तानी राजदूत से जब भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने में ट्रंप की भूमिका के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम भारतीयों से बातचीत करना चाहते हैं. हालांकि राजदूत ने अपने बयान में ट्रंप का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने तनाव को कम करने में भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ेंः 20,000 रुपए वेतन का दावा फर्जी, हरियाणा से फेंक न्यूज फैलने के बाद नोएडा में हिंसा, CM कमेटी ने किया खुलासा

भारत-पाकिस्तान के बीच गारंटी

मिडिल ईस्ट जंग को लेकर राजदूत तिरमिजी ने कहा कि हमने दुर्भाग्यवश देखा कि इजरायल ने बुशहर पर हमला कर दिया. राजदूत ने कहा कि अगर बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर सीधा हमला होता, तो इसका असर ना सिर्फ ईरान बल्कि फारस की खाड़ी और पाकिस्तान के लिए भी गंभीर होता. इजरायल को सबक लेना चाहिए. परमाणु संयंत्र हमेशा अभेद्य होने चाहिए. किसी भी देश को इस पर हमला नहीं करना चाहिए. इस दौरान भारत-पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर जमकर तारीफ की और कहा दोनों देश एक-दूसरे के परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर सीधा हमला नहीं करते. दोनों के बीच गारंटी है.

Exit mobile version