Vistaar NEWS

हावड़ा स्टेशन पर छठ की सजावट देख भड़के TMC सांसद, पूछा- बंगाल बंगालियों का है या बिहारियों का?

Kalyan Banerjee

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी

West Bengal Chhath Puja: पश्चिम बंगाल में छठ पूजा के मौके पर हावड़ा रेलवे स्टेशन की सजावट अब राजनीतिक विवाद का मुद्दा बन गई है. स्टेशन पर छठ पर्व के लिए की गई विशेष तैयारियों को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और बीजेपी आमने-सामने हैं. विवाद तब और बढ़ गया, जब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाए. इसके साथ ही बिहारियों को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी. उन्होंने पूछा कि आखिर पश्चिम बंगाल बंगालियों का है या बिहारियों का?

कल्याण बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि छठ पूजा के दौरान हावड़ा स्टेशन को जिस तरह सजाया गया है, वैसी व्यवस्था दुर्गा पूजा के समय क्यों नहीं दिखाई देती? उनका कहना है कि दुर्गा पूजा बंगाल का बड़ा त्योहार है और इस दौरान भी बड़ी संख्या में बंगाली यात्री स्टेशन से सफर करते हैं. इसके बावजूद उनके लिए इस तरह की सजावट और इंतजाम नहीं किए जाते.

टीएमसी सांसद ने आरोप लगाया कि सनातन धर्म के नाम पर बंगालियों को पीछे किया जा रहा है. दूसरे समुदायों को प्राथमिकता दी जा रही है.उन्होंने यहां तक कहा कि राज्य में बंगाली लोग दूसरे दर्जे के नागरिक बनते जा रहे हैं. उनके इस बयान ने बंगाल की राजनीति में भाषा और क्षेत्रीय पहचान की बहस को फिर हवा दे दी है.

MNS की बयानबाजी से महाराष्ट्र तक पहुंचा विवाद

छठ पूजा को लेकर विवाद सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं रहा है. महाराष्ट्र में भी रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाने को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने आपत्ति जताई है. मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा से पहले भोजपुरी गाने बजाए गए थे. इसके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवाद शुरू हुआ.

रेलवे ने क्या दी सफाई?

रेलवे की ओर से बताया गया कि छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं. हावड़ा स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफार्म नंबर 8 और 9 के बीच पुराने परिसर के कैबवे को यात्री प्रतीक्षा क्षेत्र में बदला गया था. यहां रेड कार्पेट बिछाया गया और रंगीन कपड़ों से सजावट की गई.

यात्रियों की मदद के लिए सहायता केंद्र और सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम भी किए गए. कुल मिलाकर, छठ पूजा के लिए रेलवे की तैयारियां अब बंगाल और महाराष्ट्र में राजनीतिक बहस का विषय बन गई हैं.

ये भी पढ़ें: BJP में 209 उम्मीदवारों के नाम तय? प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बताया टिकट का पूरा फॉर्मूला

Exit mobile version