Counting Begins for WB Assembly Results: आज देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती हो रही है. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, पुडुचेरी और असम में वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. ताजा अपडेट के मुताबिक, बंगाल में बीजेपी पहली बार सरकार बनाने जा रही है. वहीं तमिलनाडु और केरलम में सत्तारुढ़ डीएमके और लेफ्ट को करारा झटका लगा है. दूसरी तरफ, असम में बीजेपी ने एक बार फिर जीत दर्ज की है.
इस बार बंगाल विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड स्तर पर वोटिंग हुई. यहां 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान के दौरान सभी पांचों राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. हालांकि, नतीजों के बीच बंगाल में कुछ जगहों पर तोड़फोड़ की खबरें भी आई हैं. पांच राज्यों में कौन बाजी मारेगा. यहां जानें पल-पल की अपडेट्स.
कहां कितना हुआ मतदान?
- असम में लगभग 86% मतदान
- केरल – 78.27%
- पुडुचेरी – लगभग 89%
- तमिलनाडु – लगभग 85%
- पश्चिम बंगाल – 93.19% (रिकॉर्ड स्तर)
भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी की हार
भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी की हार हुई है. बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है.
भवानीपुर सीट पर भी सुवेंदु अधिकारी आगे
भवानीपुर सीट पर भी सुवेंदु अधिकारी आगे, 17 राउंड की काउंटिंग के बाद ममता बनर्जी 6 हजार वोटों से पीछे
भवानीपुर में ममता करीब 500 वोट से पीछे
भगवानपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी करीब 500 वोटों से पीछे चल रही हैं. यहां अब केवल 4 राउंड की गिनती ही बाकी है.
अमित शाह, नितिन नवीन BJP मुख्यालय पहुंचे
विधानसभा चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दिल्ली में बीेजेपी मुख्यालय पहुंचे.
PM मोदी बोले- कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बिना बंगाल जीत संभव नहीं होती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साहस और संघर्ष के बिना यह जीत संभव नहीं थी
अमित शाह बोले- बंगाल की जीत शहीद कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि
पश्चिम बंगाल की जीत पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि जनता ने इस प्रचंड बहुमत से भाजपा के उन सभी शहीद कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी है.
कूच बिहार में TMC नेता के साथ मारपीट
पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में टीएमसी नेता बिशुधर के साथ मारपीट की गई है. टीएमसी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है.
भवानीपुर सीट पर काउंटिंग रुकी
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर काउंटिंग रुक दी गई है. ममता बनर्जी और सुवेंदु सरकार दोनों नेता काउंटिंग सेंटर पहुंचे हैं.
एमके स्टालिन चुनाव हारे
तमिलनाडु में 6 सीटों पर परिणाम घोषित. तीन पर टीवीके की जीत, एक पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर सीट से चुनाव हारे.
असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जम्मू के पार्टी हेडक्वार्टर में जश्न मनाया.
#watch जम्मू(जम्मू-कश्मीर): असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जम्मू के पार्टी हेडक्वार्टर में जश्न मनाया। pic.twitter.com/YfLbMb1Au3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
बर्दमान में काउंटिंग सेंटर पर बवाल, सुरक्षाबल मौके पर मौजूद
#watch | आसनसोल, पश्चिम बर्धमान: आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना केंद्र के पास झड़प के दौरान कुर्सियों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/UTC7gmICph
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
केरल से आया विधानसभा का पहला परिणाम
चार सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर सीपीएम की जीत
बैरकपुर के काउंटिंग सेंटर पर भारी बवाल
बंगाल में मां, मानुष और माटी तीनों प्रधानमंत्री मोदी को आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दे रही हैं: भाजपा नेता तरुण चुघ
#watch | दिल्ली: भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, “बंगाल की जनता का प्रचंड आशीर्वाद प्रधानमंत्री मोदी को मिल रहा है। मां, मानुष और माटी तीनों प्रधानमंत्री मोदी को आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दे रही हैं…” pic.twitter.com/C8mcG9jE3Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया.
#watch | बालुरघाट, दक्षिण दिनाजपुर: शुरुआती रुझानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में भाजपा 170 सीटों पर आगे चल रही है। केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।#westbengallegislativeassemblyelection2026 pic.twitter.com/bV1nrckqY3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
पश्चिम बंगाल में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, अभी 148 सीटों पर आगे चल रही है.
पश्चिम बंगाल में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, अभी 148 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना अभी भी जारी है। pic.twitter.com/bVqk0YMcsQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
असम में मुख्यमंत्री हिमंता विस्व सरमा 11939 वोट से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस की बिदिशा नियोग हैं.
निर्वाचन आयोग के डाटा के अनुसार भाजपा को रुझानों में मिला बहुमत
बीजेपी 148 और टीएमसी 78 सीट पर आगे
भवानीपुर में कांटे की टक्कर जारी, तीसरे राउंड के बाद ममता बनर्जी 898 वोटों के साथ फिर आगे. भवानीपुर में कुल 20 राउंड गिनती होगी.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव गोगोई पीछे
PM मोदी शाम 6 बजे भाजपा कार्यालय दिल्ली जाएंगे.
असम में परिवर्तन की एक लहर है और इंतजार करिए नतीजा जरूर मिलेगा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा
#watch दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “… मुझे लगता है कि इंतजार करना उचित है। लोकतंत्र जीतेगा। हम अपनी ओर से पूरे आश्वस्त हैं कि जहां हमारी स्थिति मजबूत है, हम वहां जीतेंगे। असम में परिवर्तन की एक लहर है और इंतजार करिए नतीजा जरूर मिलेगा।” pic.twitter.com/yCVSDS512c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर असेंबली सीट से 1558 वोटों से आगे चल रहे हैं.
दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर असेंबली सीट से 1558 वोटों से आगे चल रहे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC कैंडिडेट ममता बनर्जी दूसरे नंबर पर हैं।
मतगणना जारी है pic.twitter.com/BeEzIhOW7z
बंगाल
बीजेपी- 144 सीटों पर आगे
टीएमसी – 119 सीटों पर आगे
तमिलनाडु
डीएमके- 46
एआईडीएमके- 77
टीवीके-105
केरलम
एलडीएफ- 44
यूडीएफ- 90
भाजपा- 4
असम
भाजपा- 95
कांग्रेस- 27
पुडुचेरी
भाजपा- 13
कांग्रेस- 06
बंगाल
बीजेपी- 150 सीटों पर आगे
टीएमसी – 90 सीटों पर आगे
तमिलनाडु
डीएमके- 51
एआईडीएमके- 72
टीवीके-100
केरलम
एलडीएफ- 42
यूडीएफ- 94
भाजपा- 2
असम
भाजपा- 91
कांग्रेस- 28
पुडुचेरी
भाजपा- 22
कांग्रेस- 06
बंगाल में भाजपा शुरुआती रुझानों में 150 सीटों पर आगे चल रही है.
असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, कांग्रेस बहुत पीछे होती जा रही है.
कोलकाता में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बयान, कहा – भाजपा कार्यकर्ताओं का सपना पूरा हो रहा है.. उन्होंने दावा किया कि आज भाजपा की सरकार बनकर रहेगी.
बंगाल
बीजेपी- 120 सीटों पर आगे
टीएमसी – 105 सीटों पर आगे
तमिलनाडु
डीएमके- 73
एआईडीएमके- 37
टीवीके-52
केरलम
एलडीएफ- 64
यूडीएफ- 71
भाजपा- 01
असम
भाजपा- 68
कांग्रेस- 12
पुडुचेरी
भाजपा- 22
कांग्रेस- 06
बंगाल
बीजेपी- 110 सीटों पर आगे
टीएमसी – 106 सीटों पर आगे
तमिलनाडु
डीएमके- 72
एआईडीएमके- 07
केरलम
एलडीएफ- 64
यूडीएफ- 71
भाजपा- 01
असम
भाजपा- 68
कांग्रेस- 12
पुडुचेरी
भाजपा- 22
कांग्रेस- 06
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई आगे चल रहे
तमिलनाडु में कोलाथुर सीट से स्टालिन पीछे चल रहे हैं.
भवानीपुर से ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं. यहां से उनके प्रतिद्वंदी सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं.
बंगाल के शुरुआती रुझान
बीजेपी- 65 सीटों पर आगे
टीएमसी – 58 सीटों पर आगे
तमिलनाडु
डीएमके- 38
एआईडीएमके- 13
केरलम
एलडीएफ- 45
यूडीएफ- 05
असम
भाजपा- 27
कांग्रेस- 03
पुडुचेरी
भाजपा- 13
कांग्रेस- 04
बंगाल
बीजेपी- 46 सीटों पर आगे
टीएमसी – 43 सीटों पर आगे
तमिलनाडु
डीएमके- 01
एआईडीएमके- 01
केरलम
एलडीएफ- 02
यूडीएफ- 05
भाजपा- 01
असम
भाजपा- 30
कांग्रेस- 07
पुडुचेरी
भाजपा- 00
कांग्रेस- 00
बंगाल के शुरुआती रुझान
बीजेपी- 35 सीटों पर आगे
टीएमसी – 28 सीटों पर आगे
तमिलनाडु
डीएमके- 02
एआईडीएमके- 1
केरलम
एलडीएफ- 01
यूडीएफ- 05
असम
भाजपा- 07
कांग्रेस- 03
पुडुचेरी
भाजपा- 00
कांग्रेस- 00
बंगाल में भाजपा आगे
असम में भाजपा आगे
बंगाल में 10 सीटों का रुझान आया, जिसमें भाजपा-5 और टीएमसी-5 सीटों पर आगे चल रही है.
असम में 1 सीट पर TVK आगे
विजय थलापति की पार्टी 1 सीट पर आगे
सभी राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है.
असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पांच राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए भी आज वोटों की गिनती हो रही है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटों में से 293 पर वोटों की गिनती हो रही है, फाल्टा में 21 मई को… pic.twitter.com/bAs6AuOZ4v
कड़ी सुरक्षा के बीच थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती
हम क्या युद्ध करने आए हैं?: श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा
#watch कोलकाता, पश्चिम बंगाल: श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा, “हम लोग कागज लाते हैं जिसमें नतीजे लिखते हैं। ये चुनाव का काम है। ये फेंक दिया जा रहा है। हम क्या युद्ध करने आए हैं?… बिना पूछे नीचे फेंक दिया।” pic.twitter.com/l3BoTmmZAq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
बंगाल की सबसे हॉट सीट भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल स्कूल में काउंटिंग सेंटर के बाहर TMC और BJP के काउंटिंग एजेंटों के बीच बहस हो गई.
#watch कोलकाता, पश्चिम बंगाल: भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल स्कूल में काउंटिंग सेंटर के बाहर TMC और BJP के काउंटिंग एजेंटों के बीच बहस हो गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी। pic.twitter.com/oPMk5hMOqy
