Vistaar NEWS

बंगाल में महिलाओं को फ्री बस के साथ मिलेंगे 3000 रुपए, शुभेंदु कैबिनेट का ऐलान

Bengal CM Suvendu Adhikari

बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी

Annapurna Scheme: पश्चिम बंगाल में नई सरकार गठन के बाद से ही लगातार ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं, जो चुनाव के दौरान किए गए थे. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपनी दूसरी कैबिनेट बैठक में एक बार फ‍िर कई फैसलों पर मुहर लगा दी है. इसमें सबसे बड़ा फैसला अन्नपूर्णा योजना को लेकर लिया गया है. इस फैसले के बाद अब मह‍िलाओं को सरकार की तरफ से सीधे पैसे देने की तैयारी की गई है.

सुवेंदु कैबिनेट ने महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना” को मंजूरी देते हुए 1 जून से राज्य की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है.  इस फैसले से लाखों महिला यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.  

इस योजना के तहत राज्य में महिलाओं को 1 जून 2026 से हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने 1 जून से सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा को भी मंजूरी दे दी है.

7वें वेतन आयोग को मिली हरी झंडी

कैबिनेट बैठक में राज्य कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग के गठन को भी हरी झंडी दी गई है. इसके साथ ही सरकार ने कुछ धर्म आधारित सहायता योजनाओं को अगले महीने से बंद करने का फैसला लिया है.

वहीं, लक्ष्मी भंडार योजना से जुड़ी महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना का लाभ देने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है और इसके लिए जल्द नया पोर्टल खोला जाएगा. सरकार का दावा है कि इन फैसलों का मकसद महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से ज्यादा मजबूत बनाना है.

सरकार लगातार उठा रही कई कदम

पश्‍च‍िम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद से ही कई ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं, जो सरकार की तरफ से चुनाव के दौरान किए गए थे. इनमें आयुष्मान योजना लागू करना, बीएसएफ को जमीन देना और  गोकशी पर रोक लगाई गई है.

ये भी पढ़ें: ‘भारत माता को मां नहीं मानने वालों को देश में रहने का हक नहीं…’, अरशद मदनी के बयान पर अग्निमित्रा पॉल का पलटवार

Exit mobile version