Vistaar NEWS

Live: ‘हत्या करने वाली आतंकी…’, पीए के मर्डर पर बोले शुभेंदु अधिकारी

West Bengal violence

बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा जारी

West Bengal violence: पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद शुरू हुई हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. अब तक इस हिंसा के कारण आधा दर्जन लोगों की ह त्‍याएं अब तक हो चुकी हैं. इनमें बीजेपी के सीएम उम्मीदवार माने जाने वाले सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या बुधवार देर रात गोली मारकर कर दी गई थी. इसके अलावा एक और कार्यकर्ता को गोली मारी गई है. सुवेंदु ने आरोप लगाया है कि उनके PA की हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई है. गुरुवार देर शाम तक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बंगाल पहुंच सकते हैं. 

Kamal Tiwari

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि चंद्रनाथ की हत्या करने वाले खूनी हैं, आतंकी हैं.. उन्होंने कहा कि जब बीजेपी सत्ता अपने हाथ में लेगी, कानून से काम होगा. अधिकारी ने कहा कि बंगाल में हालात बहुत खराब हैं.

Kamal Tiwari

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की हत्या पर कहा– इस घटना की मैं निंदा करता हूं. लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिंसा का कहीं कोई स्थान नहीं होता है और इस प्रकार का जो माहौल वहां बनाने का प्रयास हो रहा है, यह उनकी हताशा, निराशा है.

अमन तिवारी

चंद्रनाथ रथ के ड्राइवर की हालत स्थिर

सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की कार के ड्राइवर बुद्धदेव बेरा सर्जरी के बाद अब स्थिर है.बुद्धदेव फिलहाल अपोलो मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.फूलबागान पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं. इसके साथ ही उनके परिवार के लोग भी वहां मौजूद हैं.

Kamal Tiwari

अपराधियों को सज़ा हो – मनोज झा

Kamal Tiwari

बंगाल में गुंडाराज, बम, बंदूक की राजनीति बंद होनी चाहिए- शंकर कुमार गुच्छैत

मेदिनीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजयी उम्मीदवार शंकर कुमार गुच्छैत ने कहा, “यह बहुत दुखद है. चंद्रा बहुत होशियार थे, उनके और मेरे बहुत अच्छे संबंध थे. लेकिन बंगाल में TMC की गुंडागर्दी की राजनीति का अंत होना चाहिए. मेरी यही मांग है कि जो अपराधी है उसे कड़ी से कड़ी सज़ा होनी चाहिए.’

अमन तिवारी

मध्यमग्राम में घटना स्‍थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

फोरेंसिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं ताकि वे खाली कारतूसों के खोल बरामद कर सकें, जो घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिले थे. फ‍िलहाल टीम जांच में लगी हुई है.

Kamal Tiwari

यह बहुत दुखद घटना है. हम चाहते हैं कि इस केस में सख्त कार्रवाई हो- TMC सांसद सौगत रॉय

अमन तिवारी

दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए- चंद्रनाथ के भाई

चंद्रनाथ की हत्या के मामले में उनके छोटे भाई देव कुमार ने कहा कि जिस किसी ने भी यह साजिश रची है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. कल दोपहर करीब 2 बजे हमारी उनसे बात हुई थी. कल वह हमारे साथ बैठे थे और हमसे बात भी की थी. दोपहर 2 बजे के बाद वह कोलकाता के लिए निकल गए. उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.

अमन तिवारी

शुभेंदु के PA हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

सुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. हत्या के करीब 15 घंटे बाद पुलिस ने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि पूरा मामला कहीं सुपारी किलर्स से तो नहीं जुड़ा है.

अमन तिवारी

सुवेंदु के पीएम चंद्रनाथ का कुछ देर में पोस्टमार्टम होगा

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ का शव पोस्टमार्टम के लिए बारासात अस्पताल ले जाया जा रहा है. यही उनका पोस्‍टमार्टम किया जाएगा. इसके बाद शव पर‍िजनों को सौंप दिया जाएगा. चंद्रनाथ की कल रात मध्यमग्राम के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से ही राज्‍य में तनाव है.

अमन तिवारी

‘फांसी नहीं, बल्कि उम्रकैद मिले…’, PA चंद्रनाथ की मां

PA चंद्रनाथ की मां हसिरानी रथ ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. नॉर्थ 24 परगना के चांदीपुर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- आरोपियों को फांसी नहीं, बल्कि उम्रकैद की सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा- अगर मेरे बेटे की मौत किसी हादसे में होती तो मुझे इतना दुख नहीं होता, लेकिन जिस तरह से उसे प्रताड़ित कर मार डाला गया, वह बेहद दर्दनाक है.

अमन तिवारी

भारत-विरोधी और बंगाल-विरोधी तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा-शहजाद पूनावाला

सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या किए जाने पर BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह सिर्फ सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या का मामला नहीं है. TMC का ‘महा जंगल राज’ और संस्थागत राजनीतिक हिंसा अब इस हद तक पहुंच गई है कि एक और BJP कार्यकर्ता, रोहित रॉय को गोली मार दी गई है और उनकी हालत गंभीर है. जब से TMC चुनाव हारी है, तब से कई BJP नेताओं की हत्या की जा चुकी है.

उन्‍होंने कहा कि हमने 2021 में चुनाव के बाद हिंसा देखी थी, और हम 2026 में फिर से चुनाव के बाद हिंसा देख रहे हैं. यह TMC के भीतर मौजूद राजनीतिक हताशा के स्तर को दर्शाता है. BJP सरकार बनने के बाद ऐसे असामाजिक, भारत-विरोधी और बंगाल-विरोधी तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा. यह दिखाता है कि राजनीतिक हिंसा TMC के DNA में ही है.

अमन तिवारी

हमें इसका अंदेशा था, चंद्रा की हत्या पर BJP नेता नवीन मिश्रा का बयान

मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्र की गोली मारकर हत्या किए जाने पर, BJP नेता नवीन मिश्रा ने कहा कि हमें इसका अंदेशा था. पिछले तीन दिनों से और सच कहूं तो, चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से ही, मैंने कई बार कहा है कि हमें शक था कि अलग-अलग जगहों पर तोड़फोड़ और गड़बड़ी की घटनाएं हो सकती हैं.

अमन तिवारी

केदारनाथ की हत्या पर दोस्त कासिम अली की डिमांड

हत्या के बाद चंद्रनाथ के दोस्त कासिम अली ने दावा किया कि असल टारगेट चंद्रनाथ नहीं शुभेंदु अधिकारी थे. चंद्रनाथ उनके सबसे करीबी लोगों में थे. बहुत दिन से रेकी हो रही थी.जिन लोगों ने हमला किया, उन्हें सब पता था कि वो कहां रहते हैं, कब आते-जाते हैं. कासिम अली के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 6 से 6:30 बजे उनकी चंद्रनाथ रथ से आखिरी बातचीत हुई थी. कासिम ने कहा कि 9 तारीख को सुबह हमारा मुख्यमंत्री शपथ लेगा और शाम तक हमें एनकाउंटर चाहिए.

अमन तिवारी

चंद्रनाथ रथ की हत्या पर टीएमसी ने क्या कहा?

टीएमसी ने एक बयान में कहा, हम मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं, साथ ही पिछले तीन दिन में बीजेपी समर्थित उपद्रवियों द्वारा चुनाव बाद की हिंसा की कथित घटनाओं में तीन टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या की भी निंदा करते हैं. ये घटनाएं ऐसे समय हुई हैं जब राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हैं.

पार्टी ने कहा, हम इस मामले में अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच सहित कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं ताकि जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाया जा सके. टीएमसी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं का कोई स्थान नहीं है और दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए.

अमन तिवारी

बुधवार शाम को हुई थी सुभेंदु के PA की हत्‍या

बंगाल में सुभेंदु अध‍िकारी के PA चंद्रनाथ रथ को पॉइंट ब्लेंक रेंज से गोली मारी गई है. सबसे पहले चंद्रनाथ की कार को मध्यमग्राम के दोहड़िया के पास रोका गया. इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने उसी ओर फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिस ओर वो बैठे थे. बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ चंदिताला के रहने वाले थे और फिलहाल मध्यमग्राम में रह रहे थे.

Exit mobile version