Live: शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे रोका
West Bengal violence: पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा अब खूनी संघर्ष में बदलती जा रही है. यहां चुनाव नतीजों के बाद अब तक आधा लोगों की हत्याएं की जा चुकी हैं. शपथ ग्रहण से पहले राज्य में कई जगहों पर हिंसा देखने को मिल रही है.
बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा जारी
West Bengal violence: पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद शुरू हुई हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. अब तक इस हिंसा के कारण आधा दर्जन लोगों की ह त्याएं अब तक हो चुकी हैं. इनमें बीजेपी के सीएम उम्मीदवार माने जाने वाले शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या बुधवार देर रात गोली मारकर कर दी गई थी. इसके अलावा एक और कार्यकर्ता को गोली मारी गई है. शुभेंदु ने आरोप लगाया है कि उनके PA की हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई है. गुरुवार देर शाम तक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बंगाल पहुंच सकते हैं.