मुंबई. त्योहारों के दौरान अपने घर लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे ने आठ वन-वे स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का निर्णय लिया है. ये विशेष गाड़ियां बांद्रा टर्मिनस, वलसाड, उधना, प्रतापनगर और अहमदाबाद से 15 और 16 नवंबर को रवाना होंगी, जो उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न शहरों को आपस में जोड़ेंगी. इन ट्रेनों के संचालन से घर जाने वाले यात्रियों को भारी राहत मिलेगी.
09113 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन 15 नवंबर को भोर में 4.30 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 7.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी, जबकि 09063 वलसाड राजगीर विशेष ट्रेन उसी दिन सुबह 8.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 10.30 बजे राजगीर पहुंचेगी. इसी तरह 09067 वलसाड समस्तीपूर विशेष ट्रेन रात 10.20 बजे छूटकर 17 नवंबर की सुबह 10 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. 09081 उधना-गया विशेष ट्रेन 15 नवंबर को रात 7.45 बजे, जबकि 09089 उधना-बरौनी विशेष ट्रेन रात 9.45 बजे रवाना होगी.
ये दोनों ट्रेनें 17 नवंबर को क्रमशः मध्यरात्रि 12.45 और सुबह 7.30 बजे अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी. 09061 उधना-झंझारपुर विशेष ट्रेन 16 नवंबर को रात 9.45 बजे छूटकर 18 नवंबर को सुबह 10 बजे पहुंचेगी. 09133 प्रतापनगर-रक्सौल विशेष ट्रेन 16 नवंबर को रात 11.50 बजे प्रस्थान कर 18 नवंबर को सुबह 6.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी.
विशेष किराया रहेगा लागू
वहीं, 09431 अहमदाबाद-मधुबनी विशेष ट्रेन 15 नवंबर को सुबह 10.10 बजे छूटकर 17 नवंबर को भोर में 1.40 बजे मधुबनी पहुंचेगी. इन प्रमुख विशेष ट्रेनों में बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर, वलसाड-राजगीर, वलसाड-समस्तीपुर, उधना-गया, उधना-बरौनी, उधना-झंझारपुर, प्रतापनगर-रक्सौल और अहमदाबाद-मधुबनी मार्ग शामिल हैं. ये सभी गाड़ियां निर्धारित तिथियों पर अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी. इन सभी गाड़ियों में स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध होंगे, जिन पर विशेष किराया लागू रहेगा.
