Vistaar NEWS

’11 करोड़ दिया और काम एक भी नहीं हुआ…व्हाट इज दिस बिहैवियर’, भरी मीटिंग में कंगना ने अधिकारियों को खूब सुनाया

Kangana Ranaut

कंगना रनौत

Kangana Ranaut DISHA Meeting: हिमांचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (DISHA) मीटिंग ले रही थी. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. कंगना ने कहा कि आप लोगों ने यहां कुछ काम करना नहीं है, मजाक बना रखा है. इस दौरान उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि उन्हें केवल एक एक्ट्रेस नहीं समझा जाए, वह लापरवाही पर एक्शन लेना भी जानती हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने अधिकारियों से सांसद निधि का हिसाब-किताब मांगा. कंगना के इस व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का जो वीडियो वायरल हो रहा है. वह दिशा की बैठक का है. इस दौरान कंगना का कड़ा रुख देखने को मिला. कंगना ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए उनसे कामकाज का हिसाब-किताब मांगा. इस दौरान कंगना ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यहां काम कुछ करना नहीं है, मजाक बना रखा है.

क्या बोलीं कंगना?

मंडी सांसद कंगना रनौत ने बैठक के दौरान कहा, 11 करोड़ रुपए दिए हैं और काम एक भी नहीं हुआ. इतनी निठल्ली है, क्या बोलूं मैं वहां पर मीडिया के सामने कि ये सिर्फ यहां पर तनख्याह खाने के लिए आते हैं. अपने प्रदेश के लोगों के बारे में क्या बोलूं? व्हाट इज दिस विहैवियर? आप लोगों के खिलाफ नेशनल मीडिया में कुछ बोल भी नहीं सकती हूं.

ये भी पढ़ेंः मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर, भारतीय सेना को मिली बड़ी कामयाबी

अधिकारियों को लगाई फटकार

कंगना ने आगे कहा, आप लोगों को शर्म नहीं आती? अभी भी मंडी की 5 सड़कों का काम बाकी है. इसके लिए अगर मुझे काम करना पड़े तो कर लूंगी लेकिन ऐसी लापरवाही नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि हमने अधिकारियों के काम में देरी, सुस्ती और लापरवाही वाला नजरिया देखा. वैसे तो कंगना रनौत का बयान आए दिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता रहता है, लेकिन आज उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई है.

Exit mobile version