Vistaar NEWS

AI से वीडियो बनाकर खुद को दिखाता था अमीर, दोस्तों ने ही डाल दिया डाका, 4 लाख कैश के साथ जेवरात उड़ाए

Nagpur WhatsApp Status Robbery

नागपुर में युवक को सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी, दोस्त में डाला डाका

Friend Robs After see Status: महाराष्ट्र के नागपुर में सोशल मीडिया पर अमीरी दिखाना भारी पड़ गया. खुद को वीडियो के माध्यम से करोड़ों की संपत्ति का मालिक दिखाता था. वीडियो देखकर लोगों को लगता कि उसके पास अथाह पैसा है. यह देखते हुए उसके ही कुछ साथियों ने उसे लूटने की प्लानिंग कर ली और मौका पाकर डाका डाल दिया. इस घटना से सीख भी मिलती है कि सोशल मीडिया पर ज्यादा दिखावा करने से बचना चाहिए, क्योंकि कब किसकी नजर आपके ऊपर टिक जाए, कोई भरोसा नहीं है. फिलहाल, पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है.

यह चौकाने वाला मामला नागपुर जिले का है. जहां बेलतरोड़ी का रहने वाला समीर याचलवार व्हाट्सऐप स्टेटस के माध्यम से अपने आप को बहुत अमीर दिखाता था. हालांकि, पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि वे सभी वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार करता था और सोशल मीडिया में शेयर करता था. लेकिन लोगों को लगा कि समीर बहुत अमीर है. इसलिए उसी के कुछ दोस्तों ने चोरी और फिरौती की साजिश रच डाली.

सोशल मीडिया पर अमीरी देख दोस्तों ने ही डाला डाका

दोस्तों को लगा कि समीर के पास बड़ी मात्रा में नकदी और सोने-चांदी के जेवर पड़े हैं. जिसके बाद उसका दोस्त श्रेयस बोरकर और एक अन्य साथी ने समीर के घर पर धावा बोल दिया और इस दौरान उन्होंने करीब 4 लाख रुपए पार कर दिए. जब समीर घर पहुंचा तो यह सब देखकर हैरान रह गया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी. इतना ही नहीं जब पुलिस जांच करने पहुंची, तो समीर के मोबाइल में एक कॉल आया, जिसने 40 लाख रुपए की फिरौती की मांग की. लेकिन पुलिस की सघन जांच में खुलासा हो गया.

ये भी पढे़ंः एक सरकारी नौकरी, करोड़ों का साम्राज्य! कृषि अधिकारी पुष्पा के घर लोकायुक्त की रेड में मिला सोना-नकदी का अंबार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जब जांच की तो पाया कि इस घटना को कोई और नहीं बल्कि समीर के दोस्त ने ही अंजाम दिया है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया का दिखावा कितना भारी पड़ सकता है. फिलहाल, अभी जांच जारी है.

Exit mobile version