Vistaar NEWS

हरभजन सिंह ने क्यों छोड़ा AAP का साथ? खुद बताई BJP ज्वाइन करने की वजह

Harbhajan Singh

हरभजन सिंह

Harbhajan Singh Statement: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और सांसद हरभजन सिंह हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं. अब उन्होंने AAP छोड़ने की वजह बताई है. उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार खेल और नशे की समस्या को लेकर ध्यान नहीं देती है. यानी जिस उद्देश्य के साथ उन्होंने पार्टी ज्वाइन की थी. वह बिल्कुल भी पूरा नहीं हो पाया. इससे आहत होकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया.

दरअसल, सांसद हरभजन सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने AAP में शामिल होने के लिए कहा था, उस दौरान सीएम से बात हुई थी राज्यसभा में खेल से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे. हरभजन सिंह ने सीएम से स्पष्ट कर दिया था कि राज्यसभा में सिर्फ खेल के बारे में ही बात करूंगा. क्योंकि मेरा काम राजनीति पर चर्चा करना नहीं है.

AAP में नहीं सुनी गई बातः हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने बताया कि मुझे लगा कि AAP में शामिल हो जाऊंगा, तो न सिर्फ पंजाब, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने का मौका मिलेगा. इसलिए AAP में शामिल ज्वाइन कर लिया और साल 2022 में पार्टी ने राज्यसभा भेज दिया. खेलों को लेकर पार्टी के सामने कई बार अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन कभी भी बात नहीं सुनी गई.

ये भी पढे़ंः जंतर-मंतर और झारखंड के बाद अब इस प्रदेश में छात्र करेंगे प्रदर्शन, आमरण अनशन का ऐलान

इतना ही नहीं, हरभजन सिंह ने कहा कि अगर मेरे सुझाव की दिशा में छोटा कदम भी उठाया गया होता तो मैं पार्टी नहीं छोड़ता. जब बार-बार सुझावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो आखिरकर AAP छोड़ने का फैसला किया. बता दें, हरभजन सिंह ने इसी साल अप्रैल में पार्टी के 6 सांसदों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया था.

Exit mobile version