Vistaar NEWS

TTE ने टिकट दिखाने को बोला तो कपड़ा फाड़ने लगी महिला, कैमरे में रिकॉर्ड पूरी घटना

Woman tore her clothes when TTE asked to see her ticket Viral Video

TTE ने टिकट दिखाने को बोला तो कपड़ा फाड़ने लगी महिला

Train Viral Video: ट्रेन में एक महिला बिना टिकट के यात्रा कर रही थी, लेकिन जब उसे टिकट चेकिंग स्टाफ ने पकड़ लिया तो हंगामा कर दिया. इतना ही नहीं टीटीई को डराने के लिए उनसे अपने कपड़े भी फाड़ लिए. गनीमत रही कि बगल में बैठ एक व्यक्ति ने इस घटना को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. जिसकी वजह से महिला की पोल खुल गई. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह वीडियो दानापुर से सिकंदराबाद जा रही दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का है. जहां 17 सितंबर को एक महिला अपने छोटी बच्ची के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी, लेकिन उसके पास टिकट नहीं था. जब रेलवे के अधिकारियों ने एसी कोच में सफर कर रही महिला से टिकट मांगा तो वह अपना टिकट नहीं दिखा सकी. टीटीई ने इस दौरान उसे चालान बनवाने को कहा, लेकिन इसके बावजूद उसने टिकट नहीं बनवाया, बल्कि टीटीई के साथ बहस शुरू कर दी.

TTE को फंसाने के लिए फाड़ने लगी कपड़ा

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें दिखाई दे रहा है कि महिला पैसे देने की तो बात कर रही है, लेकिन टिकट नहीं दिखा पा रही है. इस दौरान महिला अपने भाई को फोन करती है और भाई के टीटीई होने का दावा करती है. जब इतने में भी बात नहीं बनी, तो उसने टीटीई को फंसा देने की बात कही.

ये भी पढ़ेंः IIT बॉम्बे में छात्र की मौत से हड़कंप! प्रोफेसर पर FIR दर्ज, परिवार ने लगाए जातिगत प्रताड़ना के आरोप

कैमरे पर रिकॉर्ड हुई घटना

इसके बाद महिला ने अपने कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए और टीटीई को गाली देना शुरू कर दिया. इसकी जानकारी टीटीई ने अपने विभाग को दी. सूचना पाकर दीनदयाल जंक्शन पर आरपीएफ की महिला टीम भी पहुंच गई और उससे पूछताछ शुरू कर दी. हालांकि बाद में महिला का जुर्माने के साथ टिकट बनाया गया और उसे जाने दिया गया, लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए, कि आखिर यह घटना मोबाइल में कैद नहीं होती तो क्या होता?

Exit mobile version