Vistaar NEWS

UP में शिक्षा मित्रों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने 10 से बढ़ाकर 18 हजार किया मानदेय; इस महीने से मिलेंगे बढ़े हुए पैसे

Chief Minister Yogi Adityanath (File Photo)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(File Photo)

UP News: उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों के लिए खुशखबरी है. योगी सरकार ने शिक्षामित्रों को तोहफा दिया है. सरकार ने शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 10 हजार से 18 हजार कर दिया है. बढ़ा हुआ मानदेय शिक्षा मित्रों को अप्रैल महीने से मिलेगा. वहीं अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर भी 17 हजार रुपये कर दिया है.

सपा सरकार में सिर्फ 3 हजार मिलते थे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा से शिक्षा मित्र और अनुदेशकों के लिए बड़ा ऐलान किया है. सीएम योगी ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया है. शिक्षा मित्र और अनुदेश दोनों ही लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे. शिक्षा मित्रों को जहां अब 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार मानदेय मिलेगा, वहीं दूसरी ओर अनुदेशकों को अब तक सिर्फ 9 हजार रुपये मिल रहे थे, जिसे अब बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया गया है. हालांकि इसके पहले शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों ने मानेदेय बढ़ाने के लिए कई बार प्रदर्शन किया था.

1.75 लाख शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा

योगी सरकार के इस बडे़ ऐलान का उत्तर प्रदेश के लगभग एक लाख 75 हजार शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को बड़ा फायदा मिलेगा. यूपी में लगभग एक लाख 50 हजार शिक्षा मित्र हैं, वहीं लगभग 25 हजार अनुदेशकों की संख्या है. ऐसे में सरकार के इस फैसले से सूबे के लगभग एक लाख 75 हजार कर्मियों को इसका फायदा मिलेगा.

शिक्षा मित्रों ने सरकार को धन्यवाद दिया

वहीं सरकार के इस बड़े ऐलान के लिए उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने सरकार का धन्यवाद दिया है. उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने बताया कि हमारी लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग थी. हम चाहते थे कि मानदेय को बढ़ाकर 30 हजार किया जाए, लेकिन फिर भी सरकार ने जो किया वो भी बहुत है. इसके लिए हम सरकार को बधाई देते हैं.

ये भी पढ़ें: यूथ कांग्रेस का AI समिट में टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन, भड़की BJP ने बताया TOPLESS और BRAINLESS प्रोटेस्ट

Exit mobile version