Railway News: सरगुजा के लोगों की यह मांग काफी पुरानी थी. सांसद चिंतामणि महाराज ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अतिरिक्त फेरे की मांग रखी थी. सांसद ने सरगुजा की स्थिति और यहां के लोगों की दिल्ली पर निर्भरता का हवाला दिया था.
Ujjain Madhav College: शुक्रवार को महाआरती के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने ढोल-डीजे बजाने की अनुमति मांगी. प्राचार्या ने जिला प्रशासन के आदेश का हवाला देते हुए इससे इनकार कर दिया. साथ ही कॉलेज परिसर में बाहरी राजनीतिक लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई.
रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की घर वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर अलग-अलग जिलों के 20 नेताओं और कार्यकर्ताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है.
Rewa: राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार हर दिन एक अधिकारी अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेगा.
Indore News: इंदौर में दुष्कर्म के आरोपी पुलिसकर्मी ने पीड़ित महिला पर राजीनामा का दबाव बनाया और जब बात नहीं बनी तो उसे जहरीला पानी पिलाने की कोशिश की. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.
MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने 11 सितंबर 2026 को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार वरिष्ठ अधिकारियों को जबलपुर, रीवा और सागर संभाग में अपर आयुक्त राजस्व की नई जिम्मेदारी सौंपी है.
MP News: हाई कोर्ट ने युवती के जैन दीक्षा लेने के फैसले को उसके अपने धार्मिक और मौलिक अधिकारों से जुड़ा मानते हुए उसकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के निर्दश दिए हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. पहले राहुल का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम 12 सितंबर को होने वाला था, लेकिन अब यह 19 सितंबर को आयोजित होगा.
Bastar Fighter Bharti: वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा, बस्तर के युवाओं को सौगात मिलेगी जिसमें 4600 युवाओं को सरकार रोजगार देगी.मंत्री ने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भर्ती में भाग लेकर देश की सेवा करने की अपील की.
Ambikapur News: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गहरी चिंता व्यक्त की है. लापता भारतीय नागरिकों में अंबिकापुर के वरिष्ठ नेता करताराम गुप्ता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल हैं. मंत्री ने बताया कि उन्होंने भी इस मामले में तत्काल विदेश मंत्रालय से संपर्क कर आवश्यक जानकारी साझा करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है.