Vistaar NEWS

बिना कपड़ों के मंदिर में घुसी युवती, फिर मूर्ति लेकर तालाब में लगाई छलांग, हैरान कर देगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत की कहानी

Hyderabad Techie Dead

हैदराबाद की सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मंदिर से मूर्ति लेकर तालाब में छलांग लगा दी. जिसमें उसकी मौत हो गई.

Hyderabad Suicide: हैदराबाद की रहने वाली एक युवती ने ऐसा कदम उठाया, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. जानकारी के अनुसार, युवती बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम कर चुकी है. वर्तमान वे वह विशाखापत्तनम में रहने लगी थी. इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पढ़ें क्या है पूरा मामला.

दरअसल, 25 साल की एक युवती, जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर रही है. वह अपनी मां के साथ घर पर सो रही थी, लेकिन उसने अचानक से घर पर बाहर से ताला बंद कर दिया और अपने शरीर के पूरे कपड़े उतारकर मंदिर पहुंच गई. इस दौरान उसने नग्न अवस्था में ही मंदिर में प्रवेश किया और देवी अम्मावरू की मूर्ति लेकर पास में बने तालाब में कूद गई. आसपास में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

मूर्ति की तलाश जारी

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवती के शव को बरामद कर लिया है, लेकिन अभी तक मूर्ति नहीं मिल पाई है, जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने जब इस घटना के बाद जांच शुरू की, तो पता चला कि युवती इन दिनों मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी. युवती के माता-पिता भी वैवाहिक विवाद की वजह से अलग-अलग रहते थे.

ये भी पढ़ेंः ‘एक घंटे में छोड़ दूंगा पार्टी के सभी पद…’, TMC के बागियों को अभिषेक बनर्जी की खुली चुनौती

मां को सौंपा शव

फिलहाल, पुलिस की टीम ने शव को बरामद कर उसकी मां से भी पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही वित्तीय लेनदेन और घटना से पहले के दिनों की गतिविधियों की जांच करने में जुट गई है. युवती के शव को उसकी मां को सौंप दिया गया है और पिता को भी सूचना दी गई है.

Exit mobile version