Vistaar NEWS

अमेठी में विमान को धक्का मारकर ले गए युवक, सड़क पर रस्सी से खींचा, देखें Video

Amethi plane viral video

अमेठी विमान वायरल वीडियो

Plane Viral Video: उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जैसे किसी गाय या भैंस को कोई लेकर जा रहा हो. ठीक उसी प्रकार एक ट्रेनी विमान को कुछ लोग ले जाते नजर आए. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हालांकि, इस मामले को लेकर अधिकारियों ने सफाई भी दी है. देखें वीडियो.

जानकारी के अनुसार, यह मामला फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी परिसर का है. जहां सड़क पर एक ट्रेनी विमान को उड़ान नहीं, बल्कि धक्का देकर आगे बढ़ाया जा रहा है. जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेनिंग वाले विमान को सड़क पर कुछ लोग धक्का मारकर ले जा रहे हैं. जैसे कोई पशु हो.

सुरक्षा पर भी उठे सवाल

आमतौर अक्सर देखा जाता है कि किसी भी विमान को हैंगर या रनवे के अंदर विशेष उपकरणों की मदद से खींचा या धकेला जाता है. ऐसे सड़क पर ले जाते विमान कभी दिखाई नहीं देते. इसलिए इस विमान का वीडियो जिसने भी देखा वह हैरान रह गया. जहां कुछ लोगों ने इस मामले को लेकर मजाकिया अंदाज में शेयर और कमेंट्स किए, तो वहीं कुछ लोगों ने इसे देशी जुगाड़ बताया. जबकि कुछ लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए.

ये भी पढ़ेंः कानपुर में 3 बाबू बने चपरासी, टाइपिंग की स्पीड ने बिगाड़ा ‘खेल’, 1 मिनट में 25 शब्द टाइप नहीं कर पाने पर डिमोशन

अधिकारियों ने दी सफाई?

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो अधिकारियों ने सफाई देते हुए बताया कि यह पुराना और प्रशिक्षण वाला विमान है. जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा था. इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है. अधिकारियों ने वायरल वीडियो के आधार पर चाहे कुछ भी सफाई दी हो, लेकिन इस मामले ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है.

Exit mobile version