Vistaar NEWS

Chocolate Day: मात्र 500 रुपये में घर पर बनाएं लग्जरी गिफ्ट हैंपर, पार्टनर हो जाएगा खुश

Chocolate Day gift

घर पर ही तैयार करें चॉकलेट गिफ्ट

Chocolate Day: वैलेंटाइन वीक के तहत 9 फरवरी को आने वाले ‘चॉकलेट डे’ को यादगार बनाने के लिए आपको महंगे बाजारू गिफ्ट्स की जरूरत नहीं है. आप अपने बजट का ध्यान रखते हुए घर पर ही बड़े प्यार से एक ‘कस्टमाइज्ड चॉकलेट हैंपर’ तैयार कर सकते हैं. खुद के हाथों से बना यह खास तोहफा न केवल आपके पार्टनर के दिल को छू लेगा, बल्कि उनके लिए आपकी केयर को भी दर्शाएगा. इस साधारण मगर दिल जीतने वाले सरप्राइज को तैयार करने की आसान तरीका बताते हैं.

कैसे बनाएं 500 रुपये में चॉकलेट गिफ्ट हैंपर?

महंगा बास्केट खरीदने के बजाय आप घर में रखे किसी पुराने जूते के डिब्बे या कार्डबोर्ड बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. बस 10-20 रुपये के लाल या सुनहरे गिफ्ट पेपर से इसे खूबसूरती से लपेट दें, जिससे इसे एक प्रीमियम लुक मिल सके. बॉक्स को अंदर से सुंदर और भरा हुआ दिखाने के लिए उसमें रंगीन कागज की छोटे-छोटे टुकड़े डाल दें, जिससे व्याज बहुत खूबसूरत दिखेगा.

चॉकलेट्स मिलाकर एक वैरायटी पैक बनाएं

अब बारी आती है असली सरप्राइज की. किसी एक महंगी चॉकलेट पर सारा पैसा खर्च करने के बजाय, अलग-अलग स्वाद और ब्रांड्स की छोटी-छोटी चॉकलेट्स का एक कलेक्शन तैयार करें. आप 10 से 20 रुपये वाली कई तरह की चॉकलेट्स मिलाकर एक वैरायटी पैक बना सकते हैं. अगर आप इसे थोड़ा और प्रोफेशनल और किफायती बनाना चाहते हैं, तो ‘कंपाउंड चॉकलेट’ लाकर घर पर ही मोल्ड्स की मदद से दिल या सितारों के आकार की चॉकलेट्स तैयार कर सकते हैं, जो बाजार के मुकाबले काफी कम दाम में बन जाएंगी.

गिफ्ट बास्केट को कैसे सजाएं?

ये भी पढ़ें-रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक, इन तोहफों से जीतें पार्टनर का दिल, हर दिन होगा खास

तोहफे में यह खास चीज जोड़ें

अंत में आप इस तोहफे की सबसे खास चीज जोड़ें. अपने हाथ से लिखा हुआ एक प्यारा संदेश या आप दोनों की कोई खूबसूरत तस्वीर. उस नोट में अपनी बताएं कि वे आपके जीवन में क्या अहमियत रखते हैं. सच तो यह है कि आपकी लिखी ये चंद लाइनें किसी भी महंगी चॉकलेट से कहीं ज्यादा यादगार और मिठास भरी होंगी. तो बस इस 9 फरवरी को अपनी इस कलाकारी और प्यार के साथ इस चॉकलेट डे को यादगार बना दीजिए.

Exit mobile version